Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/18/1200x900/ang_1771427926038_1771427936576.jpgअनुराग कश्यप ने बताया कि कैसे नेटफ्लिक्स ने उनकी मैक्सिमम सिटी प्रोजेक्ट के अडैप्शन को तब हरी झंडी दी जब उन्होंने 900 पन्नों की स्क्रिप्ट लिख ली थी।
अनुराग कश्यप बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर हैं। अब उनकी फिल्म केनेडी आ रही है जो इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है यानी कि 20 फरवरी को। अब इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुराग ने अपने मुश्किल दिनों के बारे में बताया जब उनके प्रोजेक्ट के रिलीज नहीं होने पर उन्हें हार्ट अटैक तक हो गया था।
क्या हुआ था अनुराग के साथ
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए अनुराग ने बताया कि कैसे नेटफ्लिक्स ने उनकी मैक्सिमम सिटी प्रोजेक्ट के अडैप्शन को तब हरी झंडी दी जब उन्होंने 900 पन्नों की स्क्रिप्ट लिख ली थी। वह बोले, ‘इसे नेटफ्लिक्स ने हरी झंडी दे दी थी। मैंने उनसे कहा प्लीज बुक पढ़ो। किसी ने भी, सिर्फ एक इंसान को छोड़कर बुक नहीं पढ़ी। एक से डेढ़ साल तक सिर्फ शांति थी और कोई भी नहीं आया मेरे पास कहने कि ये नहीं हो पाएगी। इससे तो और भी ज्यादा तनाव पैदा हुआ।’
वो मिसकैरेज जैसा दर्द था
अनुराग ने आगे कहा, ‘जब आप इतना टाइम इन्वेस्ट कर देते हो तो वो आपका बेबी बन जाता है। वो मिसकैरेज जैसा था। इस शोक में मुझे हार्ट अटैक आ गया था। मुझे अस्थमा हो गया और मैं स्टेरॉयड्स पर था। मेरा दिमाग खराब हो रहा था। मैंने ड्रिंक करना शुरू कर दिया और सिर्फ जूमैटो से खाना ऑर्डर करता था। मैं बहुत ज्यादा ड्रिंक करने लगा था।’
हार्ट अटैक आ गया था
अनुराग बोले, ‘मैं 3 बार रिहैब के लिए गया, हार्ट अटैक आया और सेहत भी काफी गिर गई थी। मुझे नहीं पता चल रहा था कि इससे कैसे डील करूं। लेकिन फिर मैं धीरे-धीरे ठीक हुआ। लेकिन फिर भी मैं फिल्म बनाता रहा।’
जोया अख्तर का आया ऑफर
अनुराग ने फिर वापसी की। वह बोले, ‘मुझे जोया अख्तर का कॉल आया और उन्होंने कहा कि आप मेड इन हैवन में अपना किरदार ही निभाओगे। मैंने कहा मैं बेड पर हूं और मेरे पैर खत्म हो गए हैं। मैं व्हीलचेयर पर हूं। जोया ने कहा कि वह व्हीलचेयर रख देंगी सीन में। ऐसे फिर वह कमरे से वापस आए।’
केनेडी फिल्म की बात करें तो इसमें सनी लियोनी, राहुल भट्ट अहम किरदार में हैं। फिल्म जी5 पर रिलीज होगी।
सनी को दिया अनुराग ने ऑफर
सनी ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अनुराग ने पहले उनके पति और मैनेजर डेनियल वेबर को कॉन्टैक्ट किया था। लेकिन उन्होंने फिर अनुराग को डायरेक्ट सनी से बात करने को कहा था।
वह बोलीं, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि अनुराग मुझे कॉल करेंगे और कहेंगे कि मेरे पास तुम्हारे लिए एक पार्ट है, ऑडिळन के लिए आओगी? मैं इस ऑफर को सुनकर ही खुश हो गई थी। जब मैंने फोन रखा तो मैं काफी डर गई थी और नर्वस भी हो गई थी।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

