Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/06/1200x900/rupli_1772800694872_1772800706636.jpgअनुपमा शो को लेकर काफी समय से खबर आ रही हैं कि शो में लीप आएगा। अब खबर आ रही है कि शो में एक नए शख्स की एंट्री होने वाली है।
अनुपमा टीवी सीरियल काफी समय से हिट रहा है। इसको अच्छी टीआरपी मिलती रही है। बीच-बीच में शो में कई ट्विस्ट्स और टर्न आते रहते हैं। अब एक बार फिर से नया अपडेट सामने आया है। शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें एक आदमी बीच पर चलता दिखाई दे रहा है।
नया प्रोमो देख फैंस में हलचल
इस प्रोमो को शेयर कर मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है कि एक अलग सी हवा में शुरू होने वाली है एक नई पहचान। मिलिए एक नए चेहरे से। इस नए प्रोमो से साफ पता चल रहा है कि शो में नए कैरेक्टर की एंट्री होने वाली है। साथ ही, स्टोरी में भी नयापन आ सकता है। प्रोमो में जिस शख्स को दिखाया गया है, वह सचिन त्यागी है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के फेवरेट चेहरे
सचिन पहले स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में मनीष गोयनका का रोल निभा चुके हैं, जिसमें उन्हें फैंस का खूब प्यार मिला था। इस शो के अलावा वह सचिन स्वारागिनी, वो तो है अलबेला जैसे पॉपुलर और हिट शो में भी दिख चुके हैं। अब वह अनुपमा में एंट्री लेने वाले हैं।
क्या सचिन होंगे अनुपमा के लव इंट्रेस्ट
माना जा रहा है कि वह अनुपमा के नए लवर के रूप में शो में आएंगे। यह बदलाव 10 मार्च से शो में दिखाई देगा। शो में एक साल का लीप दिखेगा। इसके जरिए से शो के स्टोरी लाइन में बदलाव होगा। वहीं, लोकेशन गोवा की होगी, जहां पर प्रोमो सचिन की एंट्री दिखाई गई है।
लीप के बाद आएंगे बड़े बदलाव
लीप के बाद प्रार्थना की मौत हो जाएगी, जिससे पूरा परिवार सदमे में होगा। इसके जरिए शीर्षा तिवारी का कैरेक्टर भी शो से खत्म हो सकता है।
लोगों के रिएक्शन
नया प्रोमो देखकर अनुपमा के फैंस काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या यह नया अनुज है। एक और ने लिखा कि सचिन काफी अच्छे एक्टर हैं। उम्मीद है कि कुछ नया और शानदार होगा। एक और फैन ने कहा कि आखिरकार एक नया एक्टर शो ज्वाइन कर रहा है।
खैर फैंस अब सचिन की एंट्री के लिए काफी एक्साइटेड हैं और देखना चाहते हैं कि क्या उनके आने से स्टोरी में बदलाव आएंगे और अगर वह अनुपमा का लव इंट्रेस्ट बनेंगे तो दोनों की जोड़ी कैसी लगती है और क्या इनकी जोड़ी, अनुपमा और अनुज की जोड़ी जैसा दर्शकों का दिल जीत पाएगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


