Home मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार ने साइड नहीं किया…राजपाल यादव ने वायरल हुई वीडियो पर...

अक्षय कुमार ने साइड नहीं किया…राजपाल यादव ने वायरल हुई वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये उनके संस्कार हैं

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/25/1200x900/Screenshot_2026-03-25_081651_1774406826800_1774406831464.png

हाल में एक वीडियो सामने आया था जिसमें अक्षय कुमार एक्टर राजपाल यादव को साइड में करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर विवाद हुआ और अब खुद राजपाल यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे पहले से डिस्कस बताया। दोनों का रिश्ता सालों से खास बना हुआ है।

अक्षय कुमार और राजपाल यादव के बीच विवाद की खबर सामने आई थी। एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पैपराजी के सामने फोटो के लिए जैसे ही राजपाल आगे आए तो अक्षय ने उन्हें साइड में खड़ा कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद ऐसी खबरें सामने आई कि दोनों के बीच कोई विवाद हुआ है। लेकिन अब इस वायरल हुए वीडियो की सच्चाई खुद राजपाल यादव ने बता दी है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ अफवाह है।

राजपाल यादव ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

दरअसल, हाल में अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला को प्रोमोट करने के लिए नागिन के सेट पर पहुंचे थे। यहां तस्वीर खिंचवाने के लिए जैसे एकता कपूर, कनिका मान खड़े हुए थे। जैसे ही राजपाल यादव आते हैं अक्षय उन्हें साइड में खड़े होने के लिए कह देते हैं। अब राजपाल ने ANI को बताया कि इस बारे में अक्षय और उनके बीच बातचीत हुई थी। राजपाल ने कहा कि लड़कियां थी तो अक्षय खुद एक तरफ खड़े हो गए और दूसरी तरफ उन्हें खड़े होने को कहा, बीच में लड़कियां थीं। ये सब पहले डिस्कस हुआ था। ये उनके संस्कार हैं और मुझे प्यार करते हैं, मैं भी उन्हें प्यार करता हूं।

अक्षय कुमार के साथ खास है रिश्ता

राजपाल यादव ने बताया कि अक्षय कुमार और उनके बीच का रिश्ता फिल्म मुझसे शादी करोगी की के बाद से ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई उन दोनों को फिल्म सेट पर देख ले तो किसी को लगेगा हमारे बीच लड़ाई हो रही है। हम कभी बाल पकड़ते हैं, कभी पैर मारते हैं। एक्टर ने बताया कि ऐसा उनका और अक्षय कुमार का बॉन्ड है। दोनों के बीच बहुत प्यार और इज्जत है। अपने पिछले इंटरव्यू में राजपाल ने बताया था कि वो फिल्म के सेट पर अक्सर सीन आपस में ही इम्प्रोवाइज्ड करते हैं। आपस में ही बात कर लेते हैं कि किसे कैसे वो सीन करना है।

जेल गए थे राजपाल यादव

बता दें, राजपाल यादव हाल में चेक बाउंस केस की वजह से खबरों में बने रहे थे। एक्टर को फरवरी में जेल जाना पड़ा था। इस घटना के बाद देश के कई कलाकारों ने एक्टर को मदद पहुंचाई। सोनू सूद ने एक्टर को एडवांस पेमेंट के साथ फिल्म ऑफर कर दी। गुरु रंधावा ने अपनी एल्बम में काम दिया। कई लोगों ने उनका लोन चुकाने के लिए पैसे भेजे। राजपाल ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी मदद के लिए छोटे बच्चे भी आगे हैं जिन्होंने अपनी गुल्लक के पैसे तक उन्हें भेज दिए।इस एहसान को वो नहीं चुका पाएंगे। आगे उन्होंने मदद करने वाले लोगों को उनका पैसा वापस करने का आश्वासन दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN