Home मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार ने डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ दी ज्यादा हिट मूवीज, जानें...

अक्षय कुमार ने डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ दी ज्यादा हिट मूवीज, जानें किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाए

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/10/1200x900/upk_1775849593707_1775849603442.jpg

अक्षय कुमार ने कई डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, लेकिन एक डायरेक्टर के साथ उनकी जोड़ी हिट रही है क्योंकि उन्होंने साथ में कई फिल्मों में काम किया है।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल बाद एक-दूसरे के साथ स्क्रीन पर अपना कमाल दिखाने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले दोनों कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें से कुछ हिट रही हैं, कुछ ब्लॉकबस्टर तो कुछ को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिसा। तो चलिए बताते हैं आपको प्रियदर्शन और अक्षय की मूवीज के बारे में।

हेरा फेरी

हेरा फेरी, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की साथ में पहली फिल्म है। यह मूवी साल 2000 में रिलीज हुई थी। ये हिट थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 21.42 करोड़ की कमाई की थी।

गर्म मसाला

इसके बाद आती है दोनों की फिल्म गर्म मसाला। गर्म मसाला में अक्षय के साथ जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। प्रियदर्शन की इस फिल्म ने 54.66 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी।

भागम भाग

इसके बाद दोनों ने साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म भागम भाग में काम किया था जो साल 2006 में रिलीज हुई थी।

भूल भुलैया

फिर आती है अक्षय और प्रियदर्शन की फिल्म भूल भुलैया जो हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म ने 82 करो़ड़ की कमाई की थी।

दे दना दन

इसके बाद दोनों ने दे दना दन में काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 81.90 करोड़ की कमाई की थी।

खट्टा मीठा

फिर है अक्षय कुमार की मूवी खट्टा मीठा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्लडवाइड 62.80 करोड़ की कमाई की थी।

भूत बंगला की रिलीज डेट पोस्टपोन

अब दोनों की फिल्म भूत बंगला आ रही है जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव लीड रोल में हैं।

पेड प्रीव्यू होगा

पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ दिनों पहले मेकर्स ने अनाउंस किया कि धुरंधर 2 हिट जा रही है और सब इससे खुश हैं। लेकिन डिस्ट्रिब्यूटर्स का कहना है कि दोनों फिल्मों को अपना स्पेस देना चाहिए इसलिए अब फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं पेड प्रीव्यू एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को होगी।

अक्षय-प्रियदर्शन 14 साल बाद दोबारा कर रहे काम

बता दें कि अक्षय ने प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद काम करने पर इसे घर वापसी मोमेंट बताया है। वहीं प्रियदर्शन ने हाल ही में कहा कि अक्षय एक आम इंसान का किरदार बखूबी निभाते हैं और वह वैसे भी लगते हैं। वह उनकी तरह ही सोच सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN