Home मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार ने किया नॉर्थ ईस्ट इंडियन्स का किया सपोर्ट, बोले- ये...

अक्षय कुमार ने किया नॉर्थ ईस्ट इंडियन्स का किया सपोर्ट, बोले- ये उतने ही इंडियन्स हैं…

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/20/1200x900/akm_1771555008209_1771555016684.jpg

अक्षय कुमार ने अपने शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में नॉर्थ ईस्ट इंडियन्स लोगों का खुलकर सपोर्ट किया है। अक्षय के इस काम पर सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है।

अक्षय कुमार इन दिनों शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में नजर आ रहे हैं। इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षय भी इसमें खूब मस्ती करते हैं। अब अक्षय ने इस शो के दौरान नॉर्थ ईस्ट के लोगों द्वारा झेले जा रहे जातिवाद पर खुलकर बात की। इसके अलावा उन्होंने सबसे खुलकर कहा कि ये उतने ही इंडियन है जितने की मैं हूं।

क्या कहा अक्षय कुमार ने

दरअसल, शो में अक्षय अपने मेकअप आर्टिस्ट किम को बुलाते हैं जो मणिपुर से है। होता क्या है कि शो में एक कंटेस्टेंट आती हैं जो बताती हैं कि कैसे मुंबई में उसे डिफ्रेंट फीचर की वजह से जातिवाद का सामना करना पड़ता है। वह बताती हैं कि कैसे उन्हें कोरोनावायरल और चाइनीज कहा जाता है।

कंटेस्टेंट की बात सुनकर अक्षय फिर अपने मेकअप आर्टिस्ट किम को बुलाते हैं और उन्हें अपनी स्टोरी सुनाने को बोलते हैं। किम बोलते हैं हर जगह में मुझे बोलते हैं कि मैं चाइना से हूं, नहीं तो चिनकी और मोमो बोलते हैं।

अक्षय बोले ये सब इंडियन्स हैं

अक्षय फिर बोलते हैं कि वह इसलिए इस मुद्दे को नेशनल टीवी पर लेकर आए हैं क्योंकि उन्होंने देखा है कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों को क्या-क्या सामना करना पड़ता है। अक्षय बोले, ये सब इंडियन्स हैं। ये उतने ही इंडियन हैं जितने की मैं हूं, आप हैं और यहां पर बिजने भी बैठे हैं वो लोग हैं।

अक्षय फिर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के कारगिल वॉर में महत्वपूर्ण रोल पर बात करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने अपना खून दिया है। ये भी इंडियन्स हैं।

अक्षय की हो रही तारीफ

अक्षय की इस बात को सुनकर सभी उनकी तारीफ करते हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्षय के इस मुद्दे को लेकर बात करने पर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अक्षय की फिल्में

अक्षय की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म जॉली एलएलबी 3 में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अभी उनके पास कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल और हैवान शामिल है।

भूत बंगला में अक्षय के साथ तब्बू और परेश रावल लीड रोल में हैं। वेलकम टू द जंगल में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी समेत कई सेलेब्स हैं। वहीं हैवाल में अक्षय और सैफ अली खान लीड रोल में होंगे। सैफ और अक्षय कई साल बाद दोबारा साथ काम करने वाले हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN