Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/17/1200x900/17th_march_yrkkh_1773709901137_1773709906394.jpgYeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मायरा, अरमान और अभिरा को एक-दूसरे का हाथ पकड़े देख देख दंग रह जाएगी।
YRKKH Upcoming Twist: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मजा आने वाला है। दरअसल अरमान, आर्यन की बुआ सास के कहने पर अभिरा को रिंग पहनाएगा। रिंग पहनाने के बाद अरमान, अभिरा का हाथ पकड़ा रहेगा और दोनों एक-दूसरे की आंखों में खो जाएंगे। कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब मायरा, अरमान और अभिरा को साथ देख लेगी। मायरा इमोशनल हो जाएगी। उसे आठ साल पुरानी बातें याद आने लगेंगी।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
मायरा को देख ऐसे रिएक्ट करेंगी बुआ सास
मायरा को देख आर्यन की बुआ सास कहेंगी, ‘मैंने इस लड़की को फोटोज में देखा है। ये तुम्हारी बेटी है न अभिरा।’ मायरा को लगेगा कि उसके जाते ही अरमान और उसके पूरे परिवार ने अभिरा को माफ कर दिया और उसे अपना लिया है। ऐसे में मायरा का दिल टूट जाएगा और वह पौद्दार हाउस छोड़कर भाग जाएगी।
माहौल को लाइट करने की कोशिश करेंगी चाची-सा
अरमान और अभिरा भी मायरा के पीछे-पीछे जाएंगे। अभिरा, मायरा से छीपने के लिए मायरा एक ट्रक में चढ़ जाएगी। अभिरा, मायरा को ट्रक में चढ़ते देख लेगी और उसे रोकने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी तरफ, चाची-सा, आर्यन और दिशा को सगाई करने को कहेंगी। हालांकि, बुआ-सा सगाई रोक देंगी।
बुआ सास लेंगी फैसला
बुआ-सास साफ-साफ कहेंगी कि जब तक अरमान, अभिरा और मायरा वापस नहीं आ जाते तब तक सगाई नहीं होगी। अब आगे क्या होगा? क्या अरमान और अभिरा, मायरा को समझा पाने में कामयाब होंगे? क्या आर्यन की सगाई होगी? क्या अरमान को पता चल पाएगा कि इन सबके पीछे मेहर मित्तल का हाथ है?
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



