Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/13/1200x900/13th_april_yrkkh_1776047531684_1776047536797.jpgYeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 April Promo: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा। मेहर, मायरा को जान से मारने की कोशिश करेगी।
YRKKH Spoiler Alert: आपके पसंदीदा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, मायरा को मेहर का सच पता चल जाता है और गुस्से में वो मेहर को बता देती है कि उसने उसका वीडियो देख लिया है। ऐसे में मायरा को मुक्ति की चिंता होने लगती है। मायरा, मुक्ति को बचाने के लिए हॉस्टल जाती है और वहां मायरा की मुलाकात मेहर से होती है। मेहर, मायरा को हॉस्टल के बाहर ही रोक देती है।
गिर जाएगी मेहर
मेहर के हाथ में खुरपी होती है। मायरा डर जाती है। जैसे ही मेहर, मायरा पर जानलेवा हमला करने के लिए आगे बढ़ती है मायरा साइड हो जाती है। मेहर का पैर फिसलता है और वो सीढ़ियों से नीचे गिर जाती है। इसी बीच, अभिरा और अरमान वहां पहुंचते हैं। अरमान, मायरा को संभालने की कोशिश करता है। वहीं अभिरा, मुक्ति का हाथ थामे खड़ी रहती है।
अरमान और अभिरा की बेटी पर आएगी मुसीबत
इसी बीच हॉस्टल के लोग आते हैं और कहते हैं, ‘हॉस्टल के गार्ड और वॉर्डन का कहना है कि उन्होंने मायरा को अपनी आंखों के सामने मेहर को धक्का देते देखा है इसलिए हम मायरा को बाल सुधार केंद्र लेकर जा रहे हैं।’ अरमान और अभिरा कुछ नहीं कर पाते हैं। उनकी आंखों के सामने उनकी मायरा को लोग ले जा रहे होते हैं।
अब आगे क्या होगा?
क्या अरमान और अभिरा, मायरा को बाल सुधार केंद्र से बाहर निकाल पाएंगे? क्या मेहर की मौत हो जाएगी? क्या मायरा के ऊपर हत्या का आरोप लगेगा? जानने के लिए पढ़ते रहिए लाइव हिन्दुस्तान।
मायरा को कैसे पता चला सच?
आज के एपिसोड में दिखाया जाता है कि माधव जानबूझकर अभिरा का गाना बजाते हैं। मायरा का सिरदर्द करने लगता है। मायरा स्पीकर बंद करने दादी-सा के कमरे में जाती है। मायरा को सामने फोन पड़ा मिलता है। जब मायरा फोन ऑन करती है तो उसके वॉलपेपर में अपनी और मुक्ति की फोटोज देख दंग रह जाती है। मायरा, अभिरा का फोन खोलने की कोशिश करती है और पासवर्ड की जगह अपना बर्थ डेट डालती है। जब फोन अनलॉक हो जाता है तब मायरा दंग रह जाती है। मायरा, अभिरा के फोन की गैलरी चेक करने लगती है और तभी उसे मेहर का वीडियो मिलता है। इस वीडियो में मेहर अपने सारे गुनाह कुबूल रही होती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



