Home मनोरंजन समाचार YRKKH Twist: अरमान और अभिरा के सामने शर्त रखेगा आर्यन, अपनी गर्लफ्रेंड...

YRKKH Twist: अरमान और अभिरा के सामने शर्त रखेगा आर्यन, अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में भी बताएगा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/11/1200x900/11th_march_yrkkh_1773192206794_1773192212024.jpg

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert in Hindi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आर्यन अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताएगा और अरमान-अभिरा के सामने शर्त रखेगा।   

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आर्यन की वापसी होगी। आर्यन सबको अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बताएगा। कोई भी आर्यन की गर्लफ्रेंड का ऑपोज नहीं करेगा। आर्यन ये भी बताएगा कि उसकी गर्लफ्रेंड के घरवाले पौद्दार हाउस आने वाले हैं। इतना ही नहीं, आर्यन, अभिरा और अरमान के सामने एक शर्त भी रखेगा। आइए आपको इस शर्त के बारे में बताते हैं।

आर्यन की वापसी

सामने आए प्रोमो की शुरुआत में आर्यन पूरे पौद्दार परिवार को एक जगह इकट्ठा करता है। मनीषा, आर्यन से कहती है, ‘जल्दी बता न आर्यन सबको क्यों बुलाया है। बहुत सारा काम पड़ा है और तेरी गर्लफ्रेंड के घरवाले भी तो आने वाले हैं।’ आर्यन कहता है, ‘मुझे आप लोगों को उन्हीं के बारे में कुछ बताना था।’

आर्यन की शर्त

आर्यन की झिझक देख अभिरा को लगता है कि आर्यन उसके सामने बात नहीं करना चाहता है। अभिरा कहती है, ‘मेरी वजह से आप लोग प्लीज परेशान न हो। मैं वैसे भी यहां से जा ही रही थी।’ आर्यन, अभिरा को रोकता है। आर्यन कहता है, ‘भाभी मेरी गर्लफ्रेंड के घर वाले बहुत पुरानी सोच वाले हैं। वो लोग तलाक को गलत मानते हैं इसलिए आप दोनों को उन सबके सामने पति पत्नी होने की एक्टिंग करनी पड़ेगी।’ ये सुनकर अरमान और अभिरा के होश उड़ जाते हैं।

अब आगे क्या होगा?

प्रोमो देख लोगों को लग रहा है कि आर्यन की वजह से अरमान और अभिरा दोबारा एक-दूसरे के करीब आएंगे। दोनों को आर्यन के लिए पति पत्नी हाेने की एक्टिंग करेंगे और शायद धीरे-धीरे दोनों गलतफहमी दूर हो जाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN