Home मनोरंजन समाचार YRKKH Twist: अभिरा के सामने प्यार का इजहार करेगा अरमान, कहेगा- मैं...

YRKKH Twist: अभिरा के सामने प्यार का इजहार करेगा अरमान, कहेगा- मैं तुमसे नफरत नहीं, प्यार करता हूं

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/19/1200x900/19th_march_yrkkh_1773888868533_1773888873243.jpg

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में अरमान और अभिरा, आर्यन के ससुराल के सामने पति-पत्नी होने का नाटक जारी रखेंगे।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा बढ़ने वाला है। दरअसल, सामने आए प्रोमो में ये साफ दिखाया गया है कि अरमान और अभिरा आगे भी आर्यन की बुआ सास के सामने पति और पत्नी होने का नाटक जारी रखेंगे। मायरा की समझाने के बाद अरमान, अभिरा के साथ गणगौर की पूजा करेगा।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का प्रोमो

प्रोमो की शुरुआत में अरमान सबके सामने अभिरा को अपने नाम की चुनरी उड़ाता है। इसके बाद पौद्दार परिवार और आर्यन के ससुराल वाले मिलकर गणगौर की पूजा करते हैं। अगले सीन में अरमान, अभिरा पर चिल्लाते नजर आता है। अरमान कहता है, ‘ये अलमारी तुम पर गिरने वाली थी। तुम्हे चोट लगने वाली थी और तुम्हे मेरी चिंता हो रही है?’

ऐसे होगा प्यार का इजहार

अभिरा भड़क जाती है। अभिरा कहती है, ‘अच्छा ही होता न। तुम्हारे रिडेवलपमेंट के सारे इशूज सॉर्ट हो जाते और दिशा के परिवार के सामने तुम्हे मेरे लिए अपनी नफरत भी छिपानी नहीं पड़ती।’ अरमान का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच जाता है। अरमान चिल्लाते हुए कहता है, ‘तुम पागल हो क्या? मैं तुमसे नफरत नहीं, प्यार करता हूं।’ ये सुनकर अभिरा दंग रह जाती है।

आगे क्या होगा?

क्या अब अभिरा और अरमान एक-दूसरे के साथ बैठकर गलतफहमी दूर करेंगे? क्या मायरा की वजह से अरमान, अभिरा से दूरी बना लेगा? क्या सच में आर्यन की वजह से अरमान और अभिरा दोबारा साथ आएंगे? इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ते रहिए लाइन हिन्दुस्तान।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN