Home मनोरंजन समाचार YRKKH Twist: अरमान को बताए बिना अभिरा से अकेले मिलने आएगी मायरा,...

YRKKH Twist: अरमान को बताए बिना अभिरा से अकेले मिलने आएगी मायरा, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/23/1200x900/23th_march_yrkkh_1774232255673_1774232260634.jpg

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में मायरा, अभिरा को कॉल करेगी और मिलने के लिए बुलाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में मायरा, अभिरा से मिलने आएगी। दरअसल, आज (23 मार्च) के एपिसोड में अरमान, अभिरा के सामने अपने प्यार का इजहार करता है। मेहर मित्तल, अरमान और अभिरा की बातें सुन लेती है। मेहर का खून खौलने लगता है। मेहर, विद्या के पास जाती है और अपना गुस्सा निकालती है। मेहर, विद्या को बताती है कि अभिरा ने अरमान को अपने जाल में फंसा लिया है और अरमान ने अभिरा के सामने अपने प्यार का इजहार भी कर लिया है।

मायरा का वीडियो कॉल

मेहर की बातें सुनकर विद्या को बहुत बड़ा सदमा लगता है। इसी बीच मायरा का वीडियो कॉल आता है। मायरा पहले घर के सारे सदस्यों से बात करती है और फिर मनीषा, मायरा की बात विद्या से करवाती है। विद्या सदमे में रहती है। उसे पता नहीं होता है कि फोन ऑन है और कॉल पर मायरा है।

विद्या का डर

विद्या कहती है, ‘हे भगवान! अरमान तूने ये क्या किया। तूने अभिरा को कह दिया कि तू उससे प्यार करता है। ये लड़की एक एक करके अपनी मीठी बातों से सबको फंसा रही है। अरमान तुझे तो संभलकर रहना चाहिए था न। क्या वो अरमान से फिर से शादी कर लेगी? वाणी को वापस ले आएगी।?’ मायरा, विद्या की बातें सुनकर शॉक हो जाती है।

मायरा और अभिरा

मायरा, अभिरा को कॉल करती है। मायरा की आवाज सुनकर अभिरा रोने लगती है। मायरा कहती है, ‘मुझे आपसे बात करनी है। मिलकर, फेस टू फेस, घाट पर। आप आओगे न?’ अभिरा रोने लगती है। अभिरा, दादी-सा के सामने मायरा से कहती है, ‘मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगी बेटू। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आज हम मिलने वाले हैं बेटू।’ मायरा, अभिरा के सामने शर्त रखती है। मायरा कहती है, ‘आपको अकेले आना होगा। बिना पापा या किसी को बताए।’ अभिरा मान जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN