Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/08/1200x900/yrkkh_1775621265326_1775621269665.jpgYeh Rishta Kya Kehlata Hai Today’s Episode: स्टार प्लस के फेमस टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 8 अप्रैल के एपिसोड में मेहर अपने दुश्मनों की गिनती गिनती है।
YRKKH 8 April 2026: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड की शुरुआत अभिरा से होती है। जब आर्यन, अभिरा से कहता है कि उसके फोन का डेटा रिकवर नहीं हाे पाया है तब अभिरा परेशान हो जाती है और वापस अपने घर जाने लगती है। रास्ते में अभिरा को अरमान की कार दिखती है। अभिरा अंदर जाती है और अरमान को देख टूट जाती है। अरमान अपनी और अभिरा की शादी की तस्वीरें जाला रहा होता है। अरमान, अभिरा को देख कहता है, ‘रिश्ता तो सालों पहले मर गया था। आज उस रिश्ते की निशानियों का भी दाह संस्कार हो गया।’
अभिरा का क्रेडिट छिनती है मेहर
अगले दिन सब आर्यन की शादी की तैयारियां करते हैं। इसी बीच मायरा के लिए एक गिफ्ट आता है। मायरा को लगता है कि ये गिफ्ट उसे मेहर ने दिया है। मायरा, मेहर को थैंक्यू बोलती है। मेहर समझ जाती है कि वो गिफ्ट अभिरा ने मायरा के लिए भेजा है, लेकिन वो मायरा को सच नहीं बताती है और सारा क्रेडिट खुद ले लेती है।
दादी-सा का फैसला
इसके बाद आर्यन की काजल रस्म होती है। जब तान्या, आर्यन को काजल लगाने वाली होती है तब विद्या उसे रोक लेती है। विद्या कहती है कि काजल लगाने का हक बड़ी भाभी का होता है इसलिए मेहर काजल लगाएगी। दादी-सा, विद्या को रोकती हैं और कहती हैं कि मेहर होने वाली भाभी है। मेहर अभी तक भाभी बनी नहीं है इसलिए काजल तान्या लगाएगी। तान्या, आर्यन को काजल लगाती है और अरमान, मायरा को। आर्यन कहता है, ‘दोनों भाभियों का आशीर्वाद मिल गया। तान्या भाभी ने काजल लगाया है और अभिरा भाभी ने काजल बनाया है।’
दादी-सा का आशीर्वाद
अरमान और मायरा की नजरों में अच्छा बनने के लिए मेहर, दादी-सा से सबके सामने बात करती है। मेहर, दादी-सा के पैर छूती है और कहती है, ‘आप मुझे आशीर्वाद दीजिए ताकि मैं इस घर की अच्छी बहू, अरमान की अच्छी पत्नी और मायरा की अच्छी मां बन सकूं।’ दादी-सा कहती हैं, ‘हम तुम्हें आशीर्वाद देते हैं मेहर। कान्हा जी तुम्हे सदबुद्ध दें ताकि तुम्हें इस बात का एहसास हो कि तुम्हारी इस घर में कोई जरूरत नहीं है।’
मेहर का गुस्सा
मेहर को दादी-सा पर गुस्सा आता है, लेकिन वाे अपने आपको कंट्रोल करती है। इसके बाद वह उन दुश्मनों की गिनती करती है जो उसके और अरमान के बीच आने की कोशिश कर रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



