Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/07/1200x900/yeh_rishta_kya_1775562058425_1775562069839.jpgYeh Rishta Kya Kehlata Hai Today’s Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 7 अप्रैल के एपिसोड में अभिरा, मेहर को वॉर्निंग देती है। वहीं मेहर पलटकर वार करती है।
YRKKH 7 April 2026 in Hindi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा, अरमान के पीछे-पीछे मायरा के हॉस्टल आती है। अभिरा, अरमान को अपनी बात समझाने की कोशिश करती है। हालांकि, अरमान, अभिरा की बात नहीं सुनता है और मायरा को लेकर वहां से चला जाता है। अरमान और मायरा के जाने के बाद मेहर आती है। मेहर, अभिरा और मुक्ति से कहती है, ‘अगर मेरे पास दिल होता न तो मुझे तुम दोनों से बहुत हमदर्दी होती, लेकिन ऐसी चीजें अपने पास नहीं रखती।’
सीसीटीवी फुटेज
मेहर, अभिरा के सामने मुक्ति को धमकाने की कोशिश करती है। इतना ही नहीं, मेहर गुस्से में अपने सारे गुनाह कुबूल कर लेती है। मेहर का सच सामने लाने के लिए अभिरा, वॉर्डन के रूम में जाती है और सीसीटीवी फुटेज कॉपी करती है। मुक्ति को हॉस्टल ड्रॉप कर अभिरा बाहर आती है। बीच रोड पर खड़े होकर अभिरा, अरमान को फुटेज भेजने की कोशिश करती है, लेकिन तभी मेहर आपनी कार ड्राइव करते हुए उसके पास आती है।
अभिरा का फोन
अभिरा, मेहर की कार को अपने पास आता देख डर जाती है और बचने की कोशिश करती है। इस कोशिश में अभिरा के हाथ से उसका फोन गिर जाता है और उसकी स्क्रीन टूट जाती है। मेहर अपनी कार से बाहर निकलती है और हंसने लगती है। मेहर, अभिरा से कहती है, ‘तुम्हे सच में ऐसा लगा कि मैं गलती से ऐसी जगह अपनी सच्चाई बोलूंगी जहां चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा हैं?’
मेहर की धमकी
मेहर कहती है, ‘मायरा के स्कूल के सारे बोर्ड मेंबर्स मेरे इशारों पर नाचते हैं। सीसीटीवी फुटेज डिलीट करना तो मेरे बायं हाथ का खेल है। तुम एक काम करो। ये पैसे पकड़ो और मुक्ति के साथ विदेश चली जाओ। मैं तुम्हे और पैसे दूंगी। मैं तुम्हे जिंदगी भर का आराम दूंगी। मुक्ति को ले जाओ और उसको अच्छी जिंदगी दो। बस मायरा और अरमान को छोड़ दो।’ अभिरा, मेहर की बातों का जवाब नहीं देती है। ऐसे में मेहर वहां से चली जाती है।
अभिरा का अगला कदम
अभिरा अपना टूटा फोन लेकर पौद्दार हाउस पहुंचती है। अभिरा, तान्या और आर्यन की मदद मांगती है। आर्यन, अभिरा के फोन का डेटा कॉपी करने की कोशिश करता है, लेकिन कर नहीं पाता है। आर्यन और तान्या, अभिरा से सवाल करते हैं। हालांकि, अभिरा उन्हें मेहर का सच बताने से मना कर देती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



