Home मनोरंजन समाचार YRKKH 10 April: मुक्ति को अधमरी हालत में मिलती है अभिरा, मेहर...

YRKKH 10 April: मुक्ति को अधमरी हालत में मिलती है अभिरा, मेहर के गाल पर खून देख लेती है मायरा

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/10/1200x900/10th_april_yrkkh_1775790770078_1775790778255.jpg

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 April 2026 Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 10 अप्रैल के एपिसोड में अभिरा, मेहर का फोन लेने में कामयाब हो जाती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today’s Episode: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का 10 अप्रैल का एपिसोड अगर आप देख नहीं पाए हैं और ऑफिस की वजह से आपके पास समय नहीं है तो आप ये खबर पढ़ सकते हैं। हमने इस खबर में बताया है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में क्या-क्या हुआ है।

अभिरा को आता है गुस्सा

एपिसोड की शुरुआत में अरमान और अभिरा टकरा जाते हैं। अरमान, अभिरा की आंखों में खो जाता है और तभी वहां मायरा आ जाती है। मायरा, अरमान से पूछती है, ‘आप यहां क्या कर रहे हैं?’ अरमान से पहले मेहर बोल पड़ती है। मेहर कहती है, ‘आपके पापा भटक गए थे बेटा।’ इसके बाद मेहर और मायरा, अरमान को अपने साथ लेकर चले जाते हैं। अभिरा को मेहर पर बहुत गुस्सा आता है।

अभिरा का नया प्लान

अभिरा, मेहर के गाल पर थप्पड़ जड़ने का सोचती है, लेकिन रुक जाती है। अभिरा दिमाग से काम लेती है और एक प्लान बनाती है। इस प्लान में अभिरा, आर्यन की मदद लेती है। आर्यन और दिशा प्लान के मुताबिक अनाउंस करते हैं कि वे अपनी शादी की तस्वीरें सबसे पहले खुद अपलोड करना चाहते हैं इसलिए वे सबका फोन जमा करवा रहे हैं। ऐसे में मेहर खुशी-खुशी अपना फोन जमा करवा देती है।

अभिरा को मारती है मेहर

मौका मिलते ही अभिरा, मेहर का फोन उठा लेती है और कमरे में चली जाती है। अभिरा, मेहर के फोन से वो वाला वीडियो निकालती है जिस वीडियो में उसने अपना गुनाह कुबूल किया था और अपने नए फोन में ट्रांसफर करती है। इसी बीच मेहर आ जाती है। मेहर, अभिरा के सिर पर लैम्प से मार देती है। ऐसे में अभिरा के हाथ से उसका फोन छूट जाता है। हालांकि, अभिरा, मेहर का फोन पकड़े रखती है।

मेहरा का गुस्सा

मेहर को गुस्सा आता है और वह तब तक अभिरा को मारती है जब तक अभिरा गिर नहीं जाती है। मेहर, अभिरा के हाथ से अपना फोन छिनती है और सारे सबूत डिलीट कर देती है। इतना ही नहीं, मेहर, अभिरा को मरने की हालत में अकेला छोड़कर चली जाती है। जब मेहर नीचे आती है तब मायरा, मेहर के गाल पर खून देख दंग रह जाती है। मेहर कहती है कि ये खून नहीं, लिपस्टिक है। हालांकि, मायरा समझ जाती है कि ये खून ही है।

मुक्ति की एंट्री

मुक्ति, अभिरा को ढूंढते हुए शादी में पहुंचती है। मुक्ति, अरमान से टकराती है। अरमान, मुक्ति से पूछता है कि वो यहां क्यों आई है? मुक्ति बताती है कि अभिरा उसका फोन नहीं उठा रही है इसलिए वो अभिरा को ढूंढने आई है। मुक्ति, अभिरा को ढूंढने चली जाती है। वहीं अरमान और मायरा को बेचैनी होने लगती है। उन्हें लगता है कि कुछ बुरा होने वाला है। इसी बीच, मुक्ति को अभिरा बेहोशी की हालत में मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN