Home टेक न्यूज़ YouTube का धमाका ऑफर! 60 दिन तक FREE में देखें बिना Ads...

YouTube का धमाका ऑफर! 60 दिन तक FREE में देखें बिना Ads के वीडियो, ऐसे करें तुरंत एक्टिव, नहीं तो चूक जाएंगे मौका

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

YouTube का बड़ा सरप्राइज ऑफर कुछ यूजर्स को फ्री दे रहा है 2 महीने तक बिना Ads वीडियो, म्यूजिक और डाउनलोड का मजा लें। जानें कैसे करें तुरंत एक्टिव और कौन ले सकता है फायदा।

अगर आप वीडियो देखने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि कंपनी अपने कुछ यूजर्स को 2 महीने का YouTube Premium बिल्कुल फ्री दे रही है। यानी अब आप बिना किसी Ads के वीडियो देख सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और कई प्रीमियम फीचर्स का मजा उठा सकते हैं वो भी बिना एक रुपया खर्च किए। YouTube सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं, बल्कि पढ़ाई, न्यूज और सीखने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। ऐसे में बार-बार आने वाले Ads कई बार यूजर एक्सपीरियंस खराब कर देते हैं। इसी को बेहतर बनाने के लिए YouTube समय-समय पर फ्री ट्रायल ऑफर देता रहता है। हालांकि यह ऑफर सभी यूजर्स को नहीं मिलता, बल्कि कुछ खास अकाउंट्स के लिए ही होता है। अगर आपका अकाउंट eligible है, तो आप भी इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

क्या है YouTube Premium का 2 महीने फ्री ऑफर?

YouTube का यह ऑफर एक फ्री ट्रायल है, जिसमें यूजर्स को 2 महीने तक Premium सर्विस बिना पैसे दिए इस्तेमाल करने का मौका मिलता है। बता दें कि YouTube Premium प्लान का खर्च 149 रुपए महीने से शुरू होता है, जो इस ऑफर में आपको पूरे 60 दिन तक फ्री एक्सेस मिलता है। ऑफर में आप YouTube के सभी प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि बिना Ads के वीडियो देखना, बैकग्राउंड में वीडियो चलाना और ऑफलाइन डाउनलोड करना। यह ऑफर खासतौर पर नए यूजर्स को जोड़ने के लिए दिया जाता है।

इन यूजर्स को मिलेगा ऑफर का फायदा

यह ऑफर हर किसी के लिए नहीं होता। आमतौर पर यह सुविधा उन्हीं लोगों को मिलती है जिन्होंने पहले कभी YouTube Premium का इस्तेमाल नहीं किया हो। अगर आपने पहले फ्री ट्रायल लिया है या पहले से Premium यूजर रह चुके हैं, तो संभव है कि यह ऑफर आपको न दिखे। इसके अलावा, यह ऑफर अलग-अलग यूजर्स और डिवाइस के हिसाब से बदल भी सकता है। इसलिए सबसे पहले आपको अपने YouTube ऐप में जाकर चेक करना होगा कि यह ऑफर आपके अकाउंट पर उपलब्ध है या नहीं।

कैसे करें FREE में YouTube Premium एक्टिव

अगर आपका अकाउंट eligible है, तो आप बहुत आसानी से इस ऑफर को एक्टिव कर सकते हैं।

Step 1: सबसे पहले YouTube ऐप खोलें और अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।

Step 2: इसके बाद “YouTube Premium” या “Get Premium” ऑप्शन पर जाएं।

Step 3:अगर आपका अकाउंट eligible होगा, तो वहां “Try for Free” का ऑप्शन दिखाई देगा।

Step 4: इस पर क्लिक करने के बाद आपको एक पेमेंट मेथड जोड़ना होगा। Step 5: ध्यान रखें कि ट्रायल के दौरान कोई पैसा नहीं कटेगा, लेकिन ट्रायल खत्म होने के बाद ऑटोमैटिक चार्ज लग सकता है।

फ्री ट्रायल में क्या मिलते हैं फायदे

YouTube Premium के फ्री ट्रायल में आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं जो आपके वीडियो देखने के अनुभव को बेहतर बना देते हैं। सबसे बड़ा फायदा है Ads-फ्री एक्सपीरियंस। यानी अब वीडियो देखते समय बीच में कोई ऐड नहीं आएगा। इसके अलावा आप वीडियो को बैकग्राउंड में भी चला सकते हैं, जिससे आप फोन लॉक करके भी म्यूजिक सुन सकते हैं। आप अपने पसंदीदा वीडियो और गानों को डाउनलोड करके ऑफलाइन भी देख सकते हैं। साथ ही आपको YouTube Music Premium का एक्सेस भी मिलता है, जहां आप बिना Ads के गाने सुन सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN