Home टेक न्यूज़ Xiaomi लाया कमाल का गैजेट: मिनटों में ढूंढ देगा आपका खोया हुआ...

Xiaomi लाया कमाल का गैजेट: मिनटों में ढूंढ देगा आपका खोया हुआ सामान, नहीं होने देगा लाखों का नुकसान

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Xiaomi ने अपना नया Xiaomi Tag Bluetooth ट्रैकर लॉन्च कर दिया है, जो एंड्रायड और आईफोन दोनों को सपोर्ट करता है। यह छोटा ट्रैकर आपकी चाबी, बैग या वॉलेट को ढूंढने में मदद करेगा। 

घर से निकलते समय चाबी, वॉलेट या बैग नहीं मिलना एक आम समस्या है। इसी समस्या का हल लेकर आया है Xiaomi, कंपनी ने अपना नया Bluetooth ट्रैकर Xiaomi Tag पेश किया है, जो खोए हुए सामान को ढूंढने में मदद करेगा। यह छोटा, हल्का और स्मार्ट डिवाइस उस चीज को ट्रैक कर सकता है जिस पर ट्रैकर लगा हो और उसे Google Find Hub या Apple Find My के साथ कनेक्ट करता है।

Xiaomi Tag का डिज़ाइन बहुत कॉम्पैक्ट है, जिससे इसे आसानी से चाबी के की रिंग, बैग के ज़िप या वॉलेट के अंदर रखा जा सकता है। इसके अंदर बटन सेल बैटरी लगी होती है, जो लगभग एक साल तक बिना रिचार्ज चल सकती है। यह ट्रैकर दूर की लोकेशन को भी नेटवर्क के द्वारा मैप पर दिखा सकता है। इसके साथ ही इस ट्रैकर में प्राइवेसी और सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखा गया है, ताकि ट्रैकिंग डेटा सुरक्षित रहे।

Android और iPhone दोनों पर काम करता है ट्रैकर

सबसे खास बात यह है कि Xiaomi Tag दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करता है:

Android: Xiaomi Home ऐप और Google Find Hub नेटवर्क के जरिए।

iOS (iPhone/iPad): Apple Find My नेटवर्क सपोर्ट करता है।

Xiaomi Tag की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Tag को RM 79 (लगभग 1,500 रुपए के आसपास) में लिस्ट किया गया है। यह फिलहाल मलेशिया और कुछ यूरोपीय देशों में उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में भारत और मार्केट्स में भी पेश किया जाएगा।

Xiaomi Tag के फीचर्स

यह ट्रैकर पास की चीजों को Bluetooth रेंज में साउंड अलर्ट से ढूंढने में मदद करता है।यदि कोई चीज Bluetooth रेंज से बाहर है, तो नेटवर्क के जरिये आख़िरी लोकेशन को मैप पर देखें। यदि आप अपने सामान को कहीं छोड़ कर आगे बढ़ जाते हैं तो आपका फोन आपको अलर्ट करेगा। ट्रैकिंग डाटा Encrypted है जिससे कोई दूसरा व्यक्ति उसका गलत इस्तेमाल न कर सके।

Xiaomi Tag की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी बैटरी लाइफ है। लगभग एक साल तक चल सकती है, जिससे बार-बार बैटरी बदलने की जरूरत नहीं होती। डिवाइस का डिज़ाइन छोटा और हल्का है (करीब 10g वजन), जिससे इसे आसानी से कहीं भी फिट किया जा सकता है। यह रोज़मर्रा के उपयोग जैसे बैग, बैकपैक या चाबी के की रिंग पर सुरक्षित रूप से टिक जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN