Home  लाइफस्टाइल समाचार Women’s Day पर मां को खिलाएं पैन में बना ये रसमलाई केक,...

Women’s Day पर मां को खिलाएं पैन में बना ये रसमलाई केक, टेस्ट होगा लाजवाब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Women’s Day 2026: वुमंस डे के मौके पर मां के लिए केक तो जरूर मार्केट से लेकर आएंगे। लेकिन अपनी मां को सच में खुश करना चाहते हैं तो अपने हाथों से बना ये देसी रसमलाई फ्लेवर वाले केक को बनाकर खिलाएं। इसे बनाना बहुत आसान है। साथ ही इसका टेस्ट भी लजवाब होगा।

8 मार्च को वुमंस डे है और मां को स्पेशल फील कराने के लिए केक तो जरूर कटिंग करवाएंगे। लेकिन अगर आप थोड़ा एफर्ट लगाना चाहते हैं तो केक को घर में रेडी करें वो भी बिल्कुल देसी स्वाद के साथ। काफी सारी माएं वो क्रीम वाला केक खाना कम पसंद करती हैं। ऐसे में रसमलाई और रबड़ी फ्लेवर से तैयार केक का स्वाद उन्हें जरूर पसंद आएगा। यहां देखकर बनाएं बगैर ओवन पैन में बना रसमलाई केक। नोट कर लें रेसिपी।

रसमलाई केक बनाने की सामग्री

डेढ़ कप मैदा या 190 ग्राम मैदा

एक चम्मच बेकिंग पाउडर

आधा चम्मच बेकिंग सोडा

आधा चम्मच इलायची पाउडर

150 ग्राम दही

200 ग्राम चीनी या एक कप चीनी

आधा कप या 100 मिली रिफाइंड ऑयल

पिंक फूड कलर

ग्रीन फूड कलर

रसमलाई मिक्सचर बनाने के लिए

एक गिलास फुल फैट मिल्क

केसर के रेशे

पिस्ता

इलायची पाउडर

और, चीनी

रसमलाई केक बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले मैदे को छान लें। किसी बाउल में इसे लें और साथ ही बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर भी छान लें।
  • साथ ही इसमे इलायची पाउडर भी डाल दें।
  • अब गीले मिक्सचर को तैयार करें। जिसमे 150 ग्राम दही और 200 ग्राम चीनी को अच्छी तरह से फेंट कर मिक्स कर लें।
  • जब ये मिक्सचर स्मूद हो जाए तो साथ में रिफाइंड ऑयल भी डाल दें।
  • अब इस मिक्चर में ड्राई मिक्सचर डाल कर अच्छी तरह से फेंट लें।
  • केक के तैयार मिक्सचर को लाल, हरे दो रंग के साथ एक प्लेन ही कलर में रहने दें।
  • अब केक टिन को ऑयल से ग्रीस कर लें।
  • इसमे तीनों कलर की लेयर बनाकर डालें। जिससे एक डिजाइन सी बन जाए।
  • अब किसी पैन या कड़ाही में जिसका ढक्कन सेट हो, उसमे पानी डालें और बीच में स्टैंड रखें। उस पर केक का बैटर रखकर ढंके।
  • धीमी फ्लेम पर लगभग 45 मिनट तक पकने को छोड़ दें।
  • साइड में दूसरे पैन में दूध डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए गाढ़ा करें।
  • इसमे चीनी, काजू का पाउडर,इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। जब ये गाढ़ा हो जाए को गैस बंद कर दें।
  • बस 45 मिनट बाद केक को टूथपिक डालकर चेक कर लें। ये पक गाय हो तो इसे बाहर निकाल लें।
  • ऊपर से तैयार रबड़ी को ऊपर से डालें और ठंडा करके सर्व करें। मां को आपके हाथ का बना ये केक जरूर पसंद आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN