Home टेक न्यूज़ WhatsApp लाया सबसे तगड़ा फीचर, अकाउंट न होने पर भी होगी चैटिंग,...

WhatsApp लाया सबसे तगड़ा फीचर, अकाउंट न होने पर भी होगी चैटिंग, एक लिंक से होगा कमाल

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वॉट्सऐप में एक नए फीचर की एंट्री हुई है। इस फीचर का नाम है Guest Chats है। इस फीचर की मदद से यूजर उनके साथ ही चैटिंग कर सकते हैं, जिनका वॉट्सऐप अकाउंट नहीं है। WABetaInfo ने इस फीचर के रोलआउट होने की जानकारी दी है।

वॉट्सऐप में एक के बाद एक जबर्दस्त फीचर्स की एंट्री हो रही है। साल की शुरुआत से ही वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर रोलआउट कर रहा है। इसी कड़ी में अब एक नए फीचर की एंट्री हुई है। इस फीचर का नाम है Guest Chats है। पिछले साल अगस्त में WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वॉट्सऐप का यह फीचर अंडर डिवेलपमेंट है। अब यह फीचर कुछ ऐंड्रॉयड और iOS बीटा के कुछ यूजर्स के लिए रोलआउट हो गया है। इस फीचर की मदद से यूजर उनके साथ ही चैटिंग कर सकते हैं, जिनका वॉट्सऐप अकाउंट नहीं है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फीचर के बारे में।

WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

WABetaInfo ने इस फीचर के रोलआउट होने की जानकारी दी है। WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें आप इस फीचर को देख सकते हैं। इस फीचर की मदद से कुछ यूजर गेस्ट चैट्स दूसरों के बातचीत के लिए इन्वाइट कर सकते हैं। वॉट्सऐप अकाउंट के बिना भी इस कन्वर्सेशन को ब्राउजर में एक सिक्योर लिंक ओपन करके जॉइन किया जा सकता है। इस इन्वाइट लिंक को यूजर ‘Invite a friend’ सेक्शन में जाकर जेनरेट कर सकते हैं। इस लिंक को SMS में शेयर किया जा सकता है। साथ ही आप चाहें, तो इस लिंक को कॉपी करके दूसरे मेसेजिंग ऐप या ईमेल में भी शेयर कर सकते हैं।

ब्राउजर वॉट्सऐप वेब पर ओपन करेगा कन्वर्सेशन

रिसीवर चैट इन्वाइट मिलने पर लिंक को अपने ब्राउजर में ओपन करके गेस्ट के तौर पर बातचीत में शामिल हो सकते हैं। यह लिंक डेस्कटॉप या मोबाइल डिवाइस पर खोला जा सकता है। इन्वाइट लिंक खोलने के बाद रिसीवर वॉट्सऐप डाउनलोड करने या गेस्ट के तौर पर बातचीत जारी रखने के ऑप्शन में से किसी एक को चुन सकते हैं। दूसरा विकल्प चुनने पर ब्राउजर वॉट्सऐप वेब पर कन्वर्सेशन को ओपन करेगा।

गेस्ट चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सिक्योर्ड

गेस्ट के तौर पर बातचीत जारी रखने पर वॉट्सऐप वेब एक यूनीक आइडेंटिफायर जेनरेट करता है, जिसका इस्तेमाल एन्क्रिप्शन की बनाने के लिए किया जाता है। इसका मतलब हुआ कि गेस्ट चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सिक्योर्ड हैं। वॉट्सऐप अपने यूजर्स के मेसेजेस के कॉन्टेंट को नहीं देख सकता है और केवल चैटिंग में शामिल लोग ही उन्हें पढ़ सकते हैं। यूजर QR कोड स्कैन करके या सिक्योरिटी कोड को मैन्युअली कंपेयर करके यह वेरिफाइ कर सकते हैं कि गेस्ट चैट में शेयर किए गए उनके मेसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं या नहीं।

इनऐक्टिव रहने पर ऑटोमैटिकली एक्सपायर

गेस्ट चैट 10 दिनों तक इनऐक्टिव रहने पर ऑटोमैटिकली एक्सपायर हो जाती है। चैट एंड होने पर अगर इन्वाइटर उसी गेस्ट के साथ बातचीत जारी रखना चाहता है, तो उसे एक नया चैट इन्वाइट लिंक क्रिएट करना होगा। इसके अलावा गेस्ट्स को नए मेसेजेस के नोटिफिकेशन नहीं मिलते हैं, इसलिए उन्हें चैट को मैन्युअली देखना होगा। इसीलिए इन्वाइटर और गेस्ट दोनों को यह ध्यान रखना होगा कि चैट इनऐक्टिव रहने पर मेसेज मिस हो सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN