Home टेक न्यूज़ WhatsApp पर Message Delete करने की टेंशन खत्म, 15 मिनट में खुद...

WhatsApp पर Message Delete करने की टेंशन खत्म, 15 मिनट में खुद हो जाएगा गायब; जानिए कैसे काम करेगा नया फीचर

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp पर जल्द एक नया फीचर आ रहा है। इस फीचर से मैसेज अपने आप 15 मिनट में डिलीट हो जाएंगे और प्राइवेसी बेहतर होगी। जानिए कैसे काम करेगा Auto Delete मैसेज फीचर।

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी 15 मिनट Auto Delete मैसेज फीचर पर काम कर रही है, जिससे चैट अपने आप एक तय समय के बाद डिलीट हो जाएगी। WhatsApp जल्द ही एक नया प्राइवेसी फीचर पेश कर सकता है जो मैसेज पढ़ने के कुछ ही समय बाद उन्हें अपने आप डिलीट कर देगा। “आफ्टर रीडिंग” नाम के इस नए फीचर को फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने Android के लेटेस्ट बीटा वर्जन में देखा है। नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो चाहते हैं कि उनकी चैट ज्यादा समय तक फोन में सेव न रहे।

15 मिनट Auto Delete फीचर ऐसे करेगा काम

WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को यह सुविधा देगा कि वे अपने मैसेज को एक तय समय के बाद अपने आप डिलीट कर सकें। अभी तक WhatsApp में Disappearing Messages फीचर मौजूद है, जिसमें 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के ऑप्शन मिलते हैं। लेकिन अब कंपनी इससे भी छोटा टाइम ऑप्शन यानी 15 मिनट का ऑप्शन जोड़ने जा रही है। इसका मतलब यह है कि अगर आप 15 मिनट का टाइम सेट करते हैं, तो आपके भेजे गए मैसेज अपने आप 15 मिनट बाद डिलीट हो जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp का यह फीचर Disappearing Messages के अंदर ही एक नया ऑप्शन होगा। यूजर को बस चैट सेटिंग में जाकर Auto Delete या Disappearing Messages ऑन करना होगा और 15 मिनट का टाइम चुनना होगा। इसके बाद जो भी मैसेज भेजे जाएंगे, वे तय समय पूरा होते ही अपने आप गायब हो जाएंगे। यह फीचर पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम कर सकता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी।

प्राइवेसी के लिए फायदेमंद

आज के समय में डिजिटल प्राइवेसी बहुत जरूरी हो गई है। कई बार लोग ऐसी बातें करते हैं जिन्हें वे लंबे समय तक सेव नहीं रखना चाहते। ऐसे में यह फीचर काफी काम का साबित होगा। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो चाहते हैं कि उनकी चैट अपने आप साफ होती रहे और कोई पुरानी जानकारी फोन में न रहे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN