Source :- LIVE HINDUSTAN
नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो यह खबर आपके लिए है। भारत में कल यानी 19 फरवरी को Vivo V70 Series लॉन्च होने के लिए तैयार है। सीरीज में दो मॉडल – Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल होंगे। अपकमिंग फोन्स में क्या होगा खास और कितनी होगी कीमत, चलिए जानते हैं
प्रोडक्ट्स के सुझाव
नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो यह खबर आपके लिए है। भारत में कल यानी 19 फरवरी को Vivo V70 Series लॉन्च होने के लिए तैयार है। सीरीज में दो मॉडल – Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल होंगे। लॉन्च से पहले ही फोन की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो चुकी है, कंपनी कंपनी इसके कई फीचर्स का खुलासा कर चुकी है। कुछ दिनों पहले एक पॉपुलर टिप्स्टर ने इन दोनों मॉडल की कीमतें भी लीक कर दी थी। चलिए एक नजर डालते हैं इन दोनों फोन्स में क्या होगा खास और कितनी होगी कीमत…

इतनी होगी अलग-अलग मॉडल की कीमत
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में अपकमिंग वीवो V70 सीरीज की लीक कीमतें शेयर की हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, भारत में Vivo V70 की 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 45,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये होगी। फोन पैशन रेड और लेमन येलो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इस बीच, Vivo V70 Elite की कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 51,999 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। टिपस्टर के अनुसार, इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये होगी। यह पैशन रेड, सैंड बेज और ऑथेंटिक ब्लैक शेड्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा
टिप्स्टर का दावा है कि वीवो V70 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग 12 से 24 फरवरी तक चलेगी। इसकी सेल 25 से 28 फरवरी के बीच होने की उम्मीद है।
Vivo V70 Series की खासियत
माइक्रोसाइट से अपकमिंग फोन्स के कई खास फीचर्स सामने आ चुके हैं। यह कंफर्म हो चुका है कि Vivo V70 Elite में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट होगा, जबकि स्टैंडर्ड Vivo V70 में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिप होगी। Vivo V70 सीरीज में 6.59-इंच 1.5K डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो 459 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स देगा। इसके अलावा, अपकमिंग Vivo V70 सीरीज में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी होगी। दावा है कि फोन में 13 घंटे का गेमिंग और 6 घंटे तक का 4K वीडियो रिकॉर्डिंग टाइम मिलेगा।
दावा किया गया है कि यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68+IP69 रेटिंग के साथ आएगा। कैमरा की बात करें तो, लाइनअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ जाइस-पावर्ड 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX882 प्राइमरी शूटर, 50-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा और एक अनस्पेसिफाइड अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। आगे की तरफ इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन 4K 60fps वीडियो शूट करने में सक्षम होगा। कंपनी का दावा है कि भारत में 50,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में Vivo V70 सीरीज के दो फोन में सबसे पतले बेजल होंगे, जिनका साइज 1.25 एमएम होगा। फोन के कैमरे में इंडिया एक्सक्लूसिव AI होली पोर्ट्रेट मोड मिलेगा। इसके अलावा, फोन में AI फ्लोलर ब्लेसिंग, AI मैजिक वेदर जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फोन 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल होगा।
Vivo के इन स्मार्टफोन्स पर भी विचार किया जा सकता है
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



