Source :- LIVE HINDUSTAN
Vivo T5 Pro 5G दमदार Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और बड़ी 9020mAh बैटरी के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाला है। यह स्मार्टफोन 15 अप्रैल, 2026 को लॉन्च होगा और गेमिंग और हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि यह स्मार्टफोन 15 अप्रैल, 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। टीजर से साफ है कि इस बार Vivo ने अपने T-सीरीज डिवाइस को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया है, जिन्हें हाई परफॉर्मेंस, स्मूद गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ चाहिए।
स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसका प्रोसेसर बताया जा रहा है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पावरफुल माना जाता है। यह प्रोसेसर ना सिर्फ रोजमर्रा के कामों को फास्ट बनाता है, बल्कि हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान भी स्मूद परफॉर्मेंस दे सकता है। ऐसे में BGMI, Call of Duty जैसे गेम खेलने वालों के लिए यह फोन खासा अट्रैक्टिव बन सकता है।
बैटरी बनेगी इस फोन का बड़ा हाइलाइट
फोन का दूसरा सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है। Vivo ने इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी देने का दावा किया है, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग कर सकती है। आमतौर पर इस रेंज के स्मार्टफोन्स में 5000mAh के आसपास बैटरी मिलती है, लेकिन इतना बड़ा बैटरी पैक यूजर्स को एक से डेढ़ दिन का बैकअप आसानी से दे सकता है। खासकर उन लोगों के लिए यह फायदेमंद रहेगा जो दिनभर फोन का हैवी इस्तेमाल करते हैं या बार-बार चार्जिंग से परेशान रहते हैं।
ऐसे होंगे Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo T5 Pro 5G में 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जो ना सिर्फ शार्प विजुअल्स देगी बल्कि कलर क्वॉलिटी भी काफी बेहतर होगी। इससे वीडियो देखना, गेम खेलना और सोशल मीडिया ब्राउज करना ज्यादा इमर्सिव अनुभव देगा। इसके साथ ही फोन में लेटेस्ट OriginOS 6 दिया जाएगा, जो स्मूद इंटरफेस, बेहतर ऐप मैनेजमेंट और फास्ट एनिमेशन के लिए जाना जाता है।
परफॉर्मेंस ओरिएंटेड होगा नया स्मार्टफोन
Vivo ने इस फोन को ‘Turbo Life’ और ‘GetSetTurbo’ जैसे टैगलाइन के साथ प्रमोट किया है, जिससे साफ है कि कंपनी इसे एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड डिवाइस के तौर पर पेश कर रही है। इसमें गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन, बेहतर कूलिंग सिस्टम और स्टेबल फ्रेम रेट जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। बता दें, डिवाइस की कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा लॉन्च इवेंट में होगा। यह डिवाइस मिडरेंज सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट कर सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


