Home मनोरंजन समाचार ViRosh Wedding: जिस गाने से शुरू हुई थी लव स्टोरी, ‘संगीत’ में...

ViRosh Wedding: जिस गाने से शुरू हुई थी लव स्टोरी, ‘संगीत’ में उसी पर थिरकेंगे विजय-रश्मिका

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/25/1200x900/Vijay_Rashmika_Sangeet_1771981514723_1771981521815.jpg

ViRosh Wedding Sangeet Ceremony: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले संगीत सेरिमनी में वो खास लम्हा आएगा जब यह कपल फिर एक बार पुराने वक्त को ताजा करेगा, सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि फैंस के लिए भी।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। झीलों की नगरी उदयपुर में कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। यह जोड़ी 26 फरवरी को एक प्राइवेट सेरिमनी में शादी के बंधन में बंधने वाली है। लेकिन उससे पहले ‘संगीत सेरिमनी’ को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस को पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा अपनी संगीत सेरिमनी में उसी रोमांटिक गाने पर डांस करने वाले हैं, जिसकी वजह से उनकी जोड़ी को पब्लिक की नजर में एक अलग पहचान मिली थी।

‘गीता गोविंदम’ के इस गाने पर होगा डांस

जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका और विजय अपनी संगीत समारोह में एक स्पेशल कोरियोग्राफ्ड कपल डांस पेश करेंगे। यह डांस उनकी 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सुपरहिट गाने ‘इनकेम इनकेम इनकेम कावाले’ (Inkem Inkem Inkem Kaavaale) पर होगा। यह वही रोमांटिक ट्रैक है जिसने पर्दे पर विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। अब सालों बाद, यह गाना उनकी रीयल-लाइफ लव स्टोरी के सबसे बड़े सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने वाला है।

फैंस के लिए यूं स्पेशल बना दी अपनी शादी

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हमेशा ही अपने फैंस को बहुत इम्पॉर्टेंस दी है। इसी बात की मिसाल एक बार फिर देखने को मिल रही है, क्योंकि कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में हर जगह वही नाम (VIROSH) लिखा नजर आ रहा है, जो फैंस ने ही इस जोड़ी को दिया था। रश्मिका और विजय ने अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ का नाम दिया है। इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आपने हमें इतना प्यार और एक नाम (VIROSH) दिया। इसलिए आज, हम अपने एक होने को आपके सम्मान में यह नाम समर्पित करते हैं।’

हैदराबाद में होगी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी!

उदयपुर में 26 फरवरी को सात फेरे लेने के बाद, यह कपल हैदराबाद में अपनी नई पारी को सेलिब्रेट करेगा। 4 मार्च को हैदराबाद के लग्जरी होटल ‘ताज कृष्णा’ में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाने की खबर है। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के नामी सेलिब्रिटीज और राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है, जो नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। बात प्री-वेडिंग फंक्शन्स की करें तो इन्हें काफी ‘चिल’ और मजेदार बनाया गया है। रिश्तेदारों के लिए एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच और पूल वॉलीबॉल सेशन भी रखा गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN