Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/12/1200x900/Ustaad_Bhagat_Singh_1775993345206_1775993350118.jpg‘उस्ताद भगत सिंह’ का बजट 150 करोड़ रुपए था। कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 96.36 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। ये फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई। बता दें कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है।
Ustaad Bhagat Singh OTT Release: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दर्शकों का वो प्यार नहीं मिला, जितना इससे उम्मीद की गई थी। यही नहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी ‘उस्ताद भगत सिंह’ मुंह के बल गिरी। हालांकि, फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार ‘उस्ताद भगत सिंह’ ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। चलिए जानते हैं ये फिल्म किस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां रिलीज होगी?
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और ये ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ के मेकर्स ने फिल्म के डिजिटल राइटर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को बेच दिए हैं। ये फिल्म इसी महीने 16 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। मूवी को आप हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में देख सकेंगे। ऐसे में अगर आप ‘उस्ताद भगत सिंह’ को थिएटर में देखने से चूक गए हैं तो इसे अब आप ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं।
मेकर्स ने किया ऐलान
नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म की है। उन्होंने लिखा, ‘नाम भगत है, लेकिन क्रांति ही उसकी पहचान है. ‘उस्ताद भगत सिंह’ 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में देखें।’
‘उस्ताद भगत सिंह’ का इतना रहा कलेक्शन
‘उस्ताद भगत सिंह’ का बजट 150 करोड़ रुपए था। कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 96.36 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। ये फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई। बता दें कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। कास्ट की बात करें तो ‘उस्ताद भगत सिंह’ में श्रीलीला, राशि खन्ना और आर पार्थिबन जैसे एक्टर्स भी नजर आए।
क्या है फिल्म की कहानी?
‘उस्ताद भगत सिंह’ की कहानी की बात करें तो फिल्म पवन कल्याण ने ऐसे पुलिसवाले का रोल प्ले किया है। ये एक ऐसा ईमानदार और बहादुर पुलिसवाला होता है जो हमेशा गलत के खिलाफ खड़ा रहता है। मूवी में आपको फुल ऑन एक्शन और इमोशन देखने को मिलेगा। फिल्म में गाने भी काफी शानदार है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


