Home विश्व समाचार US कर रहा ईरान पर हमले की प्लानिंग, रूस ने दे दी...

US कर रहा ईरान पर हमले की प्लानिंग, रूस ने दे दी कड़े शब्दों में चेतावनी

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रंप के एक अनजान सलाहकार ने एक्सियोस को बताया कि उनके आस-पास के कुछ लोग उन्हें ईरान के साथ युद्ध में जाने के खिलाफ चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अगले कुछ हफ्तों में कार्रवाई होने की 90 फीसदी संभावना है।

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध की आशंकाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय हलचल तेज हो गईं हैं। खबर है कि अब रूस ने चेतावनी दे दी है कि ईरान पर हमले के बुरे परिणाम अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर होंगे। यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब हाल ही में ईरान और रूस ने ओमान सागर और उत्तरी हिंद महासागर में संयुक्त नौसेना अभ्यास की घोषणा की है। हालांकि, युद्ध को लेकर अमेरिका की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

रूसी न्यूज एजेंसी TASS के अनुसार, रूसी विदेश मंत्री सार्गेई लावरोव ने हाल ही में अल अरबिया टेलीविजन को इंटरव्यू दिया था। उस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि ईरान पर नया हमला हुआ तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बुरे परिणाम होंगे। हमले को लेकर उन्होंने कहा, ‘इसके परिणाम बुरे होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘पहले भी ईरान पर हमले हो चुके हैं और IAEA के देखरेख वाले परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया था।’

परमाणु घटना को लेकर चेताया

लावरोव ने कहा कि जून 2025 में अमेरिका और इजरायल के हमले ने न सिर्फ IAEA और NPT को कमजोर किया, बल्कि परमाणु घटना का भी बड़ा जोखिम था। उन्होंने कहा, ‘हमारे ईरानी सहयोगियों से मिले आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल स्थिति कमोबेश स्थिर है। हालांकि, परमाणु केंद्रों पर हुए हमलों ने ईरानियों को परमाणु सामग्री की भौतिक सुरक्षा के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। मैं फिर से दोहराता हूँ कि ये सामग्रियां IAEA के नियंत्रण में हैं और इन्हें ‘छुआ’ नहीं जा सकता।’

रूसी विदेश मंत्री के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के ऐसे ऐक्शन सिर्फ जोखिम नहीं बढ़ाते, बल्कि IAEA की ताकत कमजोर करते हैं।

अमेरिका और ईरान में तनाव

एक्सियोस के मुताबिक मध्य पूर्व में काफी संख्या में अमेरिकी सेना मौजूद हैं। दो विमानवाहक पोत, एक दर्जन वॉरशिप, सैकड़ों लड़ाकू विमानों और कई एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए गए हैं। ओपन-सोर्स ट्रैकिंग से पता चलता है कि 150 से ज्यादा कार्गो फ्लाइट्स हथियार और गोला-बारूद ले जा रही हैं। साथ ही एफ-35, एफ-22 और एफ-16 सहित 50 लड़ाकू विमान भी इस इलाके की ओर जा रहे हैं।

ट्रंप के एक अनजान सलाहकार ने एक्सियोस को बताया कि उनके आस-पास के कुछ लोग उन्हें ईरान के साथ युद्ध में जाने के खिलाफ चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अगले कुछ हफ्तों में कार्रवाई होने की 90 फीसदी संभावना है। दो इजरायली अधिकारियों ने भी बताया कि इजरायल कुछ ही दिनों में युद्ध की तैयारी कर रहा है और सरकार बदलने के लिए एक अभियान चला रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN