Home टेक न्यूज़ UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी! बिना पिन अब फिंगरप्रिंट और फेस ID...

UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी! बिना पिन अब फिंगरप्रिंट और फेस ID से होगी पेमेंट, ये है नया तरीका

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ICICI बैंंक ने अपने iMobile ऐप में UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है। अब ग्राहक ₹5,000 तक के ट्रांजैक्शन फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से बिना PIN डाले कर सकते हैं, जिससे पेमेंट तेज और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। 

भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और इसी को और आसान व सुरक्षित बनाने के लिए ICICI बैंक (ICICI Bank) ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। अब ग्राहक UPI पेमेंट के लिए हर बार PIN डालने की जरूरत से बच सकते हैं, क्योंकि बैंक ने अपने iMobile ऐप पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू कर दी है, यानी अब आप फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर ₹5,000 तक के UPI ट्रांजैक्शन के लिए लागू होगा, जबकि इससे ज्यादा रकम के लिए पहले की तरह UPI PIN डालना जरूरी रहेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इस नई सुविधा का मकसद सिर्फ पेमेंट को तेज बनाना ही नहीं, बल्कि सुरक्षा को भी मजबूत करना भी है। अक्सर भीड़भाड़ वाली जगहों पर PIN डालते समय शोल्डर सर्फिंग यानी किसी के झांककर पासवर्ड देख लेने का खतरा रहता है। ऐसे में बायोमेट्रिक सिस्टम इस जोखिम को काफी हद तक कम करता है। अब यूजर्स बिना PIN डाले सिर्फ एक टच या फेस स्कैन से पेमेंट कर पाएंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगी।

यह फीचर कई तरह के UPI ट्रांजैक्शन में काम करेगा। चाहे आप किसी को पैसे भेज रहे हों, दुकान पर QR कोड स्कैन कर रहे हों, ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हों या किसी मर्चेंट को भुगतान कर रहे हों, हर जगह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि यह सुविधा एंड्रॉएड (Android) और आईफोन (iPhone) दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है, बशर्ते उनके फोन में आईमोबाइल (iMobile) ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल हो। एंड्रॉएड (Android) में फिंगरप्रिंट और आईफोन (iPhone) में फेस आईडी (Face ID) का सपोर्ट मिलेगा।

अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे एक्टिवेट करना भी बेहद आसान है। आपको आईमोबाइल (iMobile) ऐप में लॉगिन करना होगा, फिर UPI सेटिंग में जाकर अपने बैंक अकाउंट को चुनना होगा और यूज बॉयोमैट्रिक फॉर पेमेंट्स (Use biometric for payments) ऑप्शन को ऑन करना होगा। एक बार UPI PIN डालकर वेरिफिकेशन करने के बाद आपका बायोमेट्रिक सेटअप तैयार हो जाएगा।

आज के समय में UPI भारत का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पेमेंट सिस्टम बन चुका है। ऐसे में इस तरह की नई तकनीक न केवल ट्रांजैक्शन को तेज बनाती है, बल्कि लोगों का भरोसा भी बढ़ाती है। आने वाले समय में यह फीचर डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा आसान, सुरक्षित और स्मार्ट बना सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN