Home टेक न्यूज़ UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी! पिन भूलने पर भी अब आसानी से...

UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी! पिन भूलने पर भी अब आसानी से होगा पेमेंट, इस ऐप ने लॉन्च किया ऐसा गजब फीचर

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

BHIM ऐप ने नया बायोमेट्रिक फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब ₹5,000 तक का UPI पेमेंट बिना PIN डाले फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से कर सकते हैं। NPCI की इस पहल से डिजिटल ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित हो गए हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो अक्सर अपना PIN भूल जाते हैं।

अगर आप अक्सर अपना UPI PIN भूल जाते हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। BHIM ऐप ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे आप बिना PIN डाले भी पेमेंट कर सकते हैं। जी हां, क्योंकि अब BHIM ऐप यूजर्स ₹5,000 तक की UPI पेमेंट सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक की मदद से कर सकते हैं। यह सुविधा NPCI की ओर से शुरू की गई है, जिससे डिजिटल पेमेंट और भी आसान और सुरक्षित बन जाएगा।

क्या होता है बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन?

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन एक ऐसी तकनीक है, जिसमें आपकी पहचान फिंगरप्रिंट और फेस स्कैन से की जाती है, यानी अब ग्राहकों को PIN याद रखने की झंझट खत्म हो गई है।

कैसे करें इस फीचर को ऑन?

BHIM ऐप में यह सुविधा चालू करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें

1- सबसे पहले आप BHIM ऐप खोलें।

2- इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।

3- इसके बाद अपना बैंक अकाउंट चुनें।

4- फिर बॉयोमैट्रिक ट्रांजैक्शन ऑप्शन ऑन करें।

5- इसके बाद आप आसानी से ₹5,000 तक का पेमेंट कर पाएंगे।

यूजर्स के लिए क्यों है फायदेमंद?

ये यूजर्स के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि अगर आप PIN भूल जाते हैं, तो भी आपका पेमेंट हो जाएगा। इसके अलावा इससे पेमेंट प्रोसेस तेज और आसान हो जाएगी। इसके साथ ही सिक्योरिटी भी और मजबूत हो जाएगी। ये ऑनलाइन, QR कोड और P2P ट्रांजैक्शन में भी काम आएगा।

UPI और BHIM क्या हैं?

BHIM एक पेमेंट ऐप है, जिससे आप सीधे बैंक से बैंक पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं, UPI एक डिजिटल सिस्टम है, जो मोबाइल के जरिए तुरंत पैसे भेजने और पाने की सुविधा देता है।

ध्यान रखने वाली बातें

यह सुविधा सिर्फ ₹5,000 तक के ट्रांजैक्शन के लिए है और बड़े पेमेंट के लिए अभी भी PIN जरूरी रहेगा।

BHIM ऐप का यह नया फीचर डिजिटल पेमेंट को और आसान बना देगा। खासकर उन लोगों के लिए जो PIN भूल जाते हैं, यह एक बड़ी राहत है। अब सिर्फ एक टच या फेस स्कैन से फास्ट, आसान और सुरक्षित ट्रांजैक्शन और पेमेंट हो सकेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN