Home टेक न्यूज़ Unknown कॉल्स से छुटकारा, गेटकीपर का काम करेगा फीचर, पहले खुद करेगा...

Unknown कॉल्स से छुटकारा, गेटकीपर का काम करेगा फीचर, पहले खुद करेगा बात

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iPhone यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। अगर आपको लगता है कि आपके पास अचानक से स्पैम कॉल्स और विज्ञापन वाले कॉल्स बहुत ज्यादा आ रहे हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐप्पल ने इसका समाधान ढूंढ लिया है। iPhone का Screen Unknown Callers फीचर आपको फालतू कॉल्स से दूर रखेगा।

iPhone यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। अगर आपको लगता है कि आपके पास अचानक से स्पैम कॉल्स और विज्ञापन वाले कॉल्स बहुत ज्यादा आ रहे हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐप्पल ने इसका समाधान ढूंढ लिया है। दरअसल, ऐप्पल ने iOS 26 के साथ एक बहुत ही बेहतरीन तरीका पेश किया है, जिससे नकली डिलीवरी एजेंट्स और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों से निपटा जा सकता है। आपके आईफोन के अंदर ही इस समस्या का समाधान है, यह कॉल्स को स्क्रीन करता है और नकली पहचान वालों को आपसे संपर्क करने से रोकता है। इस फीचर को खासतौर से अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को मैनेज करने के लिए डिजाइन किया है। यह स्पैम, मार्केटिंग या अनचाही कॉल्स से बचाने में बहुत मदद करता है। कैसे काम करता है यह फीचर और इसे ऑन कैसे कर सकते हैं, चलिए बताते हैं सबकुछ…

आपका iPhone एक रिसेप्शनिस्ट की तरह कैसे काम करता है

iPhone यूजर्स के लिए ‘Screen Unknown Callers’ फीचर एक डिजिटल रिसेप्शनिस्ट की तरह काम करता है। हर अनजान नंबर को सीधे रिंग करने के बजाय, यह एक गेटकीपर का काम करता है। जब किसी अनजान नंबर से कॉल आता है, तो अगर ‘Screen Unknown Callers’ फीचर चालू है, तो रिंगटोन बजने से पहले ही आपका iPhone बीच में आ जाता है। यह फीचर आपको कंट्रोल देता है। यूजर्स तय कर सकते हैं कि कॉल उठाना है, काटना है, या उसे वॉयसमेल पर भेजना है। इस बीच, कॉल करने वाले को पता भी नहीं चलेगा कि आपने उनकी कॉल को स्क्रीन किया है या आप बस जवाब देने में थोड़ा समय ले रहे हैं।

कॉलर से एक ऑटोमेटेड मैसेज के जरिए उनका नाम और कॉल का मकसद पूछता है। इसके बाद, उनके जवाब को तुरंत टेक्स्ट में बदलकर आपको भेज दिया जाएगा। इस स्टेज पर, आप आसानी से कॉल का जवाब देने या उसे रिजेक्ट करने का विकल्प चुन सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि यह फीचर केवल अननोन नंबर्स पर ही काम करता है।

अपने iPhone में ‘Screen Unknown Callers’ फीचर कैसे चालू करें

इस फीचर को चालू करना बहुत आसान है। Settings में जाएं, Apps पर जाएं, फिर Phone चुनें। Screen Unknown Callers फीचर को ढूंढ़ें। अब, बस नीचे स्क्रॉल करें और इस काम के फीचर को चालू करने के लिए Ask Reason for calling ऑप्शन चुनें। यह फीचर तुरंत चालू हो जाएगा, और उसके बाद, कोई भी अनजान कॉलर आपको कॉल करने से पहले अपना परिचय देगा, तभी आपका iPhone आपको इसकी जानकारी देगा।

कॉल स्क्रीनिंग फीचर संदिग्ध कॉल्स को फिल्टर कर देता है। यह कॉल करने वालों को अपनी बात समझाने का एक सही मौका देता है, न कि उनकी कॉल्स को ब्लॉक कर देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN