Home मनोरंजन समाचार Twists: मोटी बा को ब्लैकमेल कर रहा है गौतम? अनुपमा में आ...

Twists: मोटी बा को ब्लैकमेल कर रहा है गौतम? अनुपमा में आ सकते हैं ये 3 दमदार ट्विस्ट!

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/24/1200x900/Tws_1774353805569_1774353811315.jpg

Anupamaa Upcoming Twists: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आपको एक-दो नहीं बल्कि ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।

अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आपको हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है। नए प्रोमो के मुताबिक अनुपमा की जिंदगी में एक नया तूफान आने वाला है। जब उसे जया के टिफिन में एक कीमती डायमंड और सोने का हार मिलेगा तो वह सन्न रह जाएगी। अनुपमा नहीं समझ पाएगी कि यह हार वहां कैसे आया, तभी पुलिस सावी विला पहुंच जाएगी। अनुपमा पर होटल के गेस्ट का हार एक छोटी बच्ची के जरिए चोरी करवाने का गंभीर आरोप होगा। इस पूरी साजिश में रोजी आग में घी डालने का काम करेगी और पुलिस के सामने झूठ बोलेगी कि उसने अनुपमा को चोरी करते देखा है। जो प्लॉट बन रहा है उसके आधार पर फैन्स के मुताबिक कहानी में तीन धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।

दिग्विजय बनेगा अनुपमा का मसीहा

कहानी में पहला बड़ा मोड़ दिग्विजय के व्यवहार में बदलाव के तौर पर आ सकता है। हालांकि दिग्विजय शुरुआत में पुलिस के आने पर अनुपमा पर गुस्सा करेगा, लेकिन उसके अभी तक के बर्ताव से वह समझ गया होगा कि अनुपमा चोरी नहीं कर सकती। माना जा रहा है कि दिग्विजय को यह अहसास हो जाएगा कि अनुपमा ऐसा काम नहीं कर सकती। वह जया और अनुपमा की बेगुनाही साबित करने के लिए पुलिस के खिलाफ खड़ा हो जाएगा। वह न केवल उसे जेल जाने से बचाएगा बल्कि सावी विला में आगे भी आशियाना देगा।

अनुपमा यूं खोलेगी रोजी की पोल

दूसरा ट्विस्ट रोजी से जुड़ा हो सकता है। साफ है कि रोजी ने खुन्नस निकालने के लिए अनुपमा को फंसाया है। फैन थ्योरीज की मानें तो अपकमिंग एपिसोड्स में अनुपमा अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत पेश करेगी। माना जा रहा है वह होटल के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज निकलवाएगी। जब यह साबित हो जाएगा कि रोजी ने छल किया है और अनुपमा निर्दोष है, तो दिग्विजय अनुपमा की ईमानदारी से प्रभावित होकर उसे सावी का कैफे चलाने का मौका देगा। यह अनुपमा के लिए एक नई शुरुआत होगी।

कोठारी हाउस में गौतम का सच

तीसरा बड़ा ट्विस्ट कोठारी परिवार की कहानी में देखने को मिल सकता है। वसुंधरा का गौतम के अफेयर को जानने के बाद भी उसका साथ देना अलग ही जिज्ञासा पैदा कर रहा है। माना जा रहा है कि गौतम के पास वसुंधरा का कोई ऐसा राज हो जिसके जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। लेकिन जल्द ही माही और राही मिलकर गौतम का असली चेहरा सबके सामने ला सकते हैं। क्या गौतम का सच आने पर वसुंधरा उसे घर से बाहर निकालेगी? सीरियल में आगे आने जा रहे मोड़ काफी दिलचस्प रहने वाले हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN