Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/21/1200x900/asettyygtgtgysddftd_1771674551730_1771674556441.jpgटीवी सीरियल तुम से तुम तक में अनु और डॉक्टर मोहित की शादी टूटने के बाद ये तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनु और आर्य के रिश्ते को लेकर सिद्धि मां फिर से कहेंगी ये बात। मानसी के बदल गए सुर, अब अनु को घर लाने की तैयारी।
सीरियल तुम से तुम तक में की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आ गया है। अनु के मम्मी और पापा डॉक्टर मोहित से बेटी की शादी की खुशियां मना रहे थे। लेकिन अब ये शादी टूटने वाली है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे डॉक्टर मोहित खुद अनु से अपनी शादी तोड़ लेते हैं और उन्हें अपने प्यार आर्य के साथ रहने की सलाह देते हैं। लेकिन ये सब होने से पहले अनु और आर्य के बीच बहुत सारी बातें होती हैं। दुल्हन बनी अनु को देखकर आर्य का दिल टूट जाता है। लेकिन वो भी अनु की शादी अपनी आंखों से देखने आते हैं। मंडप में पहुंचने से [पहले अनु और आर्य एक दूसरे से वादा करते हैं।
डॉक्टर मोहित ने खुद तोड़ दी शादी
आर्य को अपने सामने देखकर अनु कहती है कि वो बदल गए हैं। शराब पीने लगे हैं। वो आर्य से कहती है कि सर आप मुझे वादा कीजिए की आप पहले से जैसे हो जाएंगे और शराब नहीं पीएंगे। आर्य भी फिर अनु से वादा लेते हैं कि वो मुस्कुरा कर शादी करेगी। दोनों एक दूसरे को वादा करते हैं। आर्य और अनु के बीच की ये इमोशनल बातें डॉक्टर मोहित सुन लेते हैं। और वप बीच में ही फेरे रोककर अनु को आजाद कर देते हैं। आर्य, डॉक्टर मोहित की रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन डॉक्टर मोहित रुकने से मना कर देते हैं। अनु की शादी टूट जाती है। शर्मा परिवार में फिर से दुख पसर गया है।
आर्य, अनु को पाने के लिए करेंगे ये कोशिश
अब सबसे मजेदार बात ये है कि मोहित और अनु की शादी टूटने के बाद अब क्या होगा? चलिए हम आने वाले एपिसोड का हाल चाल भी आपको दे देते हैं। तो शादी टूटने के बाद डॉक्टर मोहित एक बार फिर अनु के घर आएंगे। सभी हैरान होंगे तभी मोहित कहेंगे कि वो अब भी अनु से शादी करने को तैयार हैं। लेकिन अनु उनसे प्यार नहीं करती है और इस शादी से तीन लोगों की जिंदगियां बर्बाद होगी। डॉक्टर मोहित अनु के पापा गोपाल को मनाते हैं कि उन्हें भी अनु के दिल की बात सुन लेनी चाहिए और अनु का हाथ आर्य के हाथ में दे देना चाहिए। मोहित ये कहकर चले जाते हैं। गोपाल दुखी होकर खुद को कमरे में चुप कर लेते हैं। तभी आर्य को फोन आता है वो अनु से पूछते हैं कि घर का माहौल तो ठीक है। अनु कहेंगी कि पापा किसी से बात नहीं कर रहे हैं। ये सुनते ही आर्य हैरान हो जाता है। उन्हें डर लगता है कि गोपाल फिर से बीमार न हो जाएं।
सिद्धि मां की भविष्यवाणी
दूसरी तरफ अनु और आर्य एक दूसरे से प्यार करते हैं ये बात गायत्री को पता चलती है तो वो बहुत खुश होती है। लेकिन हैरानी तो तब होती है जब मानसी भी आर्य को बधाई देते हुए अनु को अपनाने और उसके लिए गिफ्ट खरीदने की बात कहती है। मानसी कहती है कि इस समय आर्य को अनु को गिफ्ट्स देकर स्पेशल फील करवाना चाहिए। वहीं सिद्धि मां ने भी गोपाल और पुष्पा को बोल दिया है कि उनकी बेटी की शादी वहीं होगी जहां ऊपर से लिख कर आई है। मतलब आर्य के साथ शादी तय है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


