Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/15/1200x900/Tu_Yaa_Main_1_1771123921646_1771123928410.jpgएक्टर आदर्श गौरव और एक्ट्रेस शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ एक बार फिर से खबरों में आ गया है। इस फिल्म ने दूसरे दिन शानदार कमाई कर पहले दिन को भी पीछे छोड़ दिया है। पहली बार आदर्श और शनाया स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं।
Tu Yaa Main Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर और एक्टर आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ के रिलीज का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था। मूवी में दोनों स्टार्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, दर्शकों के साथ क्रिटिक्स ने भी ‘तू या मैं’ को शानदार रिव्यू दिए हैं। ये फिल्म कल यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज की गई। ऐसे में अब ‘तू या मैं’ के दूसरे दिन यानी शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो पहले दिन से काफी शानदार है। तो चलिए फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है?
दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल
एक्टर आदर्श गौरव और एक्ट्रेस शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ एक बार फिर से खबरों में आ गया है। इस फिल्म ने दूसरे दिन शानदार कमाई कर पहले दिन को भी पीछे छोड़ दिया है। पहली बार आदर्श और शनाया स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी लोगों के बीच काफी चर्चा में बने हैं। ऐसे में अब ‘तू या मैं’ के दूसरे दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। ‘तू या मैं’ ने 0.60 लाख रुपये के साथ खाता खोला है। वहीं, दूसरे दि की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, शनाया और आदर्श की ‘तू या मैं’ ने शनिवार को 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। उम्मीद है कि रविवार को इसकी कमाई और भी बेहतर हो। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 2.00 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ शाहिद की ‘ओ रोमियो’ ने शनिवार को 12.25 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर डाली। इसका टोटल देखें तो इसने 20.75 करोड़ कमा लिए हैं।
इन फिल्मों से टक्कर
बता दें कि ‘तू या मैं’ का रिलीज के साथ ही शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ से सामना हुआ। दोनों ही फिल्में सेम डे रिलीज हुई हैं। वहीं, इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी ‘मर्दानी 3’ कब्जा जमाए बैठी है। ऐसे में इन सभी के बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर टक्कर देखने को मिलेगी।
क्या है ‘तू या मैं’ की स्टोरी
‘तू या मैं’ की कहानी की बात करें तो ये दो अलग-अलग दुनिया से आने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर यानी अवनी शाह (शनाया कपूर) और मारुति कदम (आदर्श गौरव) की है। एक तरफ जहां अवनी एक अमीर फैमिली से आती हैं वहीं, मारुति एक मिडिल क्लास परिवार से है। अवनी के लाखों फॉलोअर्स हैं और वो लग्जरी लाइफस्टाइल कंटेंट से मशहूर है। दूसरी तरफ, मारुति नालासोपारा के एक साधारण चॉल में रहता है। वो ‘आला फ्लोपारा’ के नाम से रैप और क्रिएटिव कंटेंट बनाकर नाम कमाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। एक दिन दोनों की मुलाकात होती है और उनके बीच दोस्ती और फिर प्यार हो जाता है। लेकिन फिर वही पुरानी अमीर-गरीब वाली खाई सामने आ खड़ी हो जाती है। इन दोनों की बढ़ती नजदीकियां अवनी की दीदी और जीजा को बिल्कुल पसंद नहीं आतीं। वे इस रिश्ते के खिलाफ हो जाते हैं और कहानी में नया ट्विस्ट लाते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



