Home मनोरंजन समाचार Tu Yaa Main Box Office Day 1: ‘ओ रोमियो’ ने बिगाड़ा ‘तू...

Tu Yaa Main Box Office Day 1: ‘ओ रोमियो’ ने बिगाड़ा ‘तू या मैं’ का खेल, पहले दिन ही दी तगड़ी टक्कर

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/14/1200x900/o_romeo_Tu_Yaa_main_1771035008992_1771035013481.jpg

एक्टर आदर्श गौरव और एक्ट्रेस शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ एक बार फिर से खबरों में है, इसकी वजह है मूवी की पहले दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। पहली बार आदर्श और शनाया स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं।  

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ के रिलीज का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी वक्त से सुर्खियों में भी रही थीं। ‘तू या मैं’ में शनाया के साथ एक्टर आदर्श गौरव लीड रोल में हैं। इस फिल्म में दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। वहीं, क्रिटिक्स ने भी शनाया और गौरव की मूवी को ठीक-ठाक रिव्यू दिए हैं। ऐसे में अब हर किसी को ‘तू या मैं’ के ओपनिंग डे कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कमा लिया है?

‘तू या मैं’ की पहले दिन की कमाई

एक्टर आदर्श गौरव और एक्ट्रेस शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ एक बार फिर से खबरों में है, इसकी वजह है मूवी की पहले दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। पहली बार आदर्श और शनाया स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी लोगों के बीच काफी चर्चा में बने हैं। ऐसे में अब ‘तू या मैं’ के पहले दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, शनाया और आदर्श की ‘तू या मैं’ ने पहले दिन 0.55 लाख रुपये से खाता खोला है। उम्मीद है कि वीकेंड में इसकी कमाई और भी बेहतर हो।

इन फिल्मों से टक्कर

बता दें कि ‘तू या मैं’ का रिलीज के साथ ही शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ से सामना हुआ। दोनों ही फिल्में सेम डे रिलीज हुई हैं। वहीं, इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी ‘मर्दानी 3’ कब्जा जमाए बैठी है। ऐसे में इन सभी के बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर टक्कर देखने को मिलेगी।

क्या है ‘तू या मैं’ की स्टोरी

‘तू या मैं’ की कहानी की बात करें तो ये दो अलग-अलग दुनिया से आने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर यानी अवनी शाह (शनाया कपूर) और मारुति कदम (आदर्श गौरव) की है। एक तरफ जहां अवनी एक अमीर फैमिली से आती हैं वहीं, मारुति एक मिडिल क्लास परिवार से है। अवनी के लाखों फॉलोअर्स हैं और वो लग्जरी लाइफस्टाइल कंटेंट से मशहूर है। दूसरी तरफ, मारुति नालासोपारा के एक साधारण चॉल में रहता है। वो ‘आला फ्लोपारा’ के नाम से रैप और क्रिएटिव कंटेंट बनाकर नाम कमाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। एक दिन दोनों की मुलाकात होती है और उनके बीच दोस्ती और फिर प्यार हो जाता है। लेकिन फिर वही पुरानी अमीर-गरीब वाली खाई सामने आ खड़ी हो जाती है। इन दोनों की बढ़ती नजदीकियां अवनी की दीदी और जीजा को बिल्कुल पसंद नहीं आतीं। वे इस रिश्ते के खिलाफ हो जाते हैं और कहानी में नया ट्विस्ट लाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN