Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/20/1200x900/toxic_1771563198180_1771563211822.jpgयश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस टीजर ने सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया है। यश के फैंस को इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो गया है। काफी समय से इस फिल्म को लेकर बज था और रिलीज होते ही यह टीजर छा गया है। टीजर में ना सिर्फ यश का कमाल दिख रहा है बल्कि हमें विलन की झलक भी दिख रही है। 1 मिनट 55 सेकेंड का यह वीडियो कैसा है आपको बताते हैं।
क्या है टीजर में
टीजर की शुरुआत होती है यश से जो फिल्म में राया का किरदार निभा रहे हैं। वह बोलते हैं इस बार जंग अलग है। जिसके बाद राया से एक शख्स बोलता है कि उनकी मक्कारी भी अलग है।
इसके बाद भारी एक्शन और मार-धाड़ दिखता है। एक बेड तोड़ने वाला सीन भी आता है। टीजर में फिर फिल्म के विलन की भी झलक दिखती है एंड में और वह हैं मलयालम स्टार टोविनो थोमस। लास्ट में वह बोलते हैं आई एम होम डैडी।
लोगों के रिएक्शन
टीजर पर लोगों के काफी जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि फर्स्ड डे फर्स्ट शो कन्फर्म है। एक ने लिखा कि रॉकी का स्वैग प्लस टॉक्सिक की डार्कनेस जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। वहीं कुछ फिल्म के वीएफएक्स की भी तारीफ कर रहे हैं जिसमें यश है।
पहले वीडियो पर मचा था बवाल
बता दें कि इससे पहले यश के बर्थडे यानी 8 जनवरी को मेकर्स ने टॉक्सिक का पहला लुक रिलीज किया था। वीडियो को फर्स्ट टीजर बोलकर शेयर किया था। उसमें दिखा था कि यश एक लड़की के साथ गाड़ी में मेकआउट कर रहे हैं। वहीं फिर कुछ आदमियों के सामने गन रखते हैं। उस वीडियो पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आए थे। इतना ही नहीं कुछ ने तो कब्रिस्तान में फिल्माए गए अश्लील यौन दृश्य की वजह से काफी आलोचना हुई है।
हुई थी एफआईआर
इसके चलते एक ईसाई संस्था, एक राज्य महिला आयोग ने शिकायत दर्ज कराई और यहां तक कि फिल्म निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
टॉक्सिक की बात करें तो इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयंतारा, रुकमणि वसंत, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर भी हैं। यश और गीतू ने साथ में फिल्म लिखी है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी जिसे गीतू मोहनदास ने ही डायरेक्ट किया है।
टॉक्सिक और धुरंधर 2 की टक्कर
बता दें कि टॉक्सिक की धुरंधर 2 से टक्कर है। दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज होगी। धुरंधर ब्लॉकबस्टर थी और धुरंधर 2 से काफी उम्मीदे हैं तो देखते हैं कि दोनों फिल्मों में से कौनसी मूवी बाजी मारती है।
धुरंधर में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल अहम किरदार में होंगे। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



