Home मनोरंजन समाचार Top 5 Entertainment News: अमिताभ बच्चन की नाती बोलीं- सोशल मीडिया पर...

Top 5 Entertainment News: अमिताभ बच्चन की नाती बोलीं- सोशल मीडिया पर मिलता है हेट, जेल में क्या करते थे राजपाल यादव?

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/20/1200x900/navya_rajpal_1771604546521_1771604549673.png

Top 5 Entertainment News: आज यानी 20 फरवरी, 2026 को एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़ें ये खबर। राजपाल यादव से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक आज किसने क्या कहा, यहां जानिए। 

मनोरंजन जगत में 20 फरवरी यानी शुक्रवार में काफी कुछ घटा है। प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ने के पीछे का करण बताया। वहीं, राजपाल यादव ने जेल में अपने सबसे मुश्किल वक्त के बारे में बात की। इसी के साथ राजपाल यादव के वकील ने शॉकिंग खुलासा किया है। एक क्लिक में पढ़िए एंटरटनेमेंट जगत की 5 बड़ी खबरें।

राजपाल यादव के वकील ने बताया क्यों चिढ़े थे लोन देने वाले माधव अग्रवाल?

राजपाल यादव के वकील भास्कर ने एचटी सिटी से डिटेल में उनके केस के बारे में बात की। भास्कर ने बताया, ‘सितंबर में अमिताभ बच्चन मूवी लॉन्च के लिए आए और माधव अग्रवाल उनके साथ स्टेज शेयर करना चाहते थे। राजपाल की टीम ने मना कर दिया क्योंकि अमिताभ बच्चन ने आने के बदले में कुछ भी नहीं लिया था। माधव अग्रवाल इसी बात पर राजपाल यादव से चिढ़ गए। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर।

राजपाल यादव के लिए जेल में क्या था सबसे मुश्किल?

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव मीडिया में अपनी कहानी रख रहे हैं। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में बताया कि उनके लिए जेल में सबसे मुश्किल क्या था। साथ ही, उन्होंने उन लोगों का शुक्रिया की जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर।

प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? खुद बताई वजह

प्रियंका चोपड़ा की साल 2019 में आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म में नजर आई थीं। अब प्रियंका चोपड़ा सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। इस कमबैक से पहले प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा था। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर।

धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच क्या बोलीं मृणाल ठाकुर?

मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की अफवाह काफी दिनों से आ रही है। इसी बीच अब मृणाल ने शादी को लेकर बात की और कहा कि अरेंज हो या लव शादी में बस कपल ठीक होना चाहिए। मृणाल ने कहा कि उन्हें अरेंज मैरिज से कोई दिक्कत नहीं है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर।

नव्या नवेली बोलीं सोशल मीडिया पर मिलती है नफरत

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने वरायटी इंडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर काफी नफरत का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह इसे खुद पर हावी नहीं होने देतीं। इस बातचीत में उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपने लिए कौन सी राह चुनी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

SOURCE : LIVE HINDUSTAN