Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/10/1200x900/11tffrgdssdd_1770740587292_1770740592786.jpgसंक्षेप:
टीवी एक्टर्स की पॉपुलैरिटी किसी बड़े फिल्मस्टार से कम नहीं है। इस हफ्ते की बज की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस एक एक्ट्रेस ने लगातार चार हफ्तों से नंबर 1 की पॉजीशन ली हुई है। इस एक्ट्रेस के आगे टीवी के बड़े एक्टर्स भी पीछे रह गए हैं।
टीवी पर शानदार सीरियल का बोलबाला है और सभी के एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ बनी है। ऐसे में इन टॉप के सीरियल में अपनी एक्टिंग से कमाल करने वाले एक्टर्स के टॉप 10 की लिस्ट आई है। इस लिस्ट में एक ऐसी एक्ट्रेस भी है जो लगातार पिछले चार हफ्तों से नंबर 1 बनी हुई है। इस एक्ट्रेस के आगे बड़े एक्टर्स भी पीछे रह गए हैं। तेजस्वी प्रकाश, समृद्धि शुक्ला, रुपाली गांगुली को पीछे छोड़ने वाली एक्ट्रेस छाई हुई है।
शरद केलकर
टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आर्यवर्धन के किरदार में नजर आ रहे शरद केलकर ट्रेंड में बने हुए हैं। उनके किरदार को पसंद किया जा रहा है। लेकिन एक्टर पिछले हफ्ते तक इस लिस्ट में ऊपर बने हुए थे। इस हफ्ते उनका बज थोड़ा कम हो गया है। इस बार वो 10 वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
करण कुंद्रा

लाफ्टर शेफ सीजन 3 की वजह से करण कुंद्रा छाए हुए हैं। करण को कुकिंग बेस्ड कॉमेडी शो में गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ देखा जा रहा है। करण इस लिस्ट में 9 वें नंबर पर हैं।
तेजस्वी प्रकाश

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इस लिस्ट में नंबर 8 हैं। उन्हें लाफ्टर शेफ सीजन 3 में करण कुंद्रा के साथ कुकिंग करते देखने में ऑडियंस को मजा आ रहा है। शो के दौरान के उनके कई फनी वीडियोज वायरल भी हुए हैं।
पार्थ समथान

पार्थ समथान टीवी का बड़ा नाम हैं। उन्हें सीरियल सहर होने को है मैं माहिद के किरदार में देखा जा रहा है। सीरियल में उनकी लीड एक्ट्रेस के साथ जोड़ी हिट मानी जा रही है। इस लिस्ट में पार्थ पीछे चल रहे हैं। उन्हें नंबर 7 की जगह मिली है।
स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। उनका सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी बनकर छाई हुई हैं। उनका सीरियल भी ट्रेंड कर रहा है। स्मृति अपने रोल की वजह से तारीफें बटोर रही हैं।
रुपाली गांगुली

अनुपमा के नए डायलॉग ‘इतना मारूंगी’ की वजह से रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर छाई थी। लेकिन इस लिस्ट में उनके चर्चे थोड़े कम हुए हैं। एक्ट्रेस नंबर 1 की हीरोइन होने के बाद भी नंबर 5 पर बनी हुई हैं।
रोहित पुरोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता में है के लीड एक्टर कहानी में आए ट्विस्ट की वजह से टॉप 5 की लिस्ट में आ गए हैं। सीरियल में रोहित का किरदार ऑडियंस के बीच मशहूर हो गया है। इस हफ्ते रोहित नंबर 4 पर बने हुए हैं।
नमिक पॉल

नागिन 7 में आर्यमन के किरदार की वजह नमिक पॉल छाए हुए हैं। नागिन की कहानी में उनकी और अनंता की लव स्टोरी शुरू होने वाली है। इसलिए नमिक नंबर 3 पर बने हुए हैं।
समृद्धि शुक्ला

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अभिरा शर्मा भी अपने शो की नई कहानी की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। समृद्धि इस किरदार को निभा रही हैं और हर घर मशहूर हो चुकी हैं। इस हफ्ते एक्ट्रेस नंबर 2 पर बनी हुई हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी

नागिन 7 की वजह से प्रियंका चाहर चौधरी कमाल कर रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर TRP की रेस में उनके शो के चर्चे हो रहे हैं। प्रियंका इस लिस्ट में पिछले कुछ हफ्तों से टॉप पर बनी हुई हैं। नंबर 1 पर प्रियंका ने सब को पीछे छोड़ दिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

