Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/04/1200x900/BOC_1772645031507_1772645062216.jpgThe Kerala Story 2 Box Office: काफी विवादों के बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो पाई फिल्म द केरल स्टोरी 2 की बॉक्स ऑफिस पर भले ही शुरुआत धीमी रही हो, लेकिन वक्त के साथ कमाई का ग्राफ लगातार बेहतर हुआ है।
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ लगातार मजबूत बनाए हुए है। धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने अब जो रफ्तार पकड़ी है, उसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले 6 दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तकरीबन 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। माना जा रहा है कि हफ्ते भर के भीतर फिल्म अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में कदम रख जाएगी।
मंगलवार को दिखा जबरदस्त उछाल
अक्सर देखा जाता है कि वर्किंग डेज पर फिल्मों की कमाई गिर जाती है, लेकिन ‘द केरल स्टोरी 2’ के साथ मामला बिल्कुल उलटा रहा। फिल्म ने अपने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह सोमवार (2.5 करोड़) की तुलना में पूरे 60% की बढ़त थी। मंगलवार को आई इस तेजी ने यह साफ कर दिया है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ काम कर रहा है।
फिल्म TKS2 की छठवें दिन की कमाई
बुधवार को भी फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाए रखी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन भारत में 3.07 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि यह मंगलवार के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन फिल्म की कुल रफ्तार को देखते हुए इसे एक मजबूत पकड़ माना जा रहा है। एक कारण यह भी है कि बुधवार को ज्यादातर जगहों पर होली थी, और बावजूद इसके फिल्म इतनी कमाई करने में कामयाब रही। यह फिल्म अब धीरे-धीरे अपनी लागत निकालने की ओर बढ़ रही है।
अब तक कितने करोड़ कमा चुकी फिल्म
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के अब तक के सफर पर नजर डालें तो पहले शुक्रवार को इसने महज 0.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। शनिवार (4.65 करोड़) और रविवार (4.75 करोड़) को फिल्म को तगड़ा जंप मिला। सोमवार को आई गिरावट के बाद मंगलवार और बुधवार की कमाई ने साफ कर दिया है कि यह एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। फिल्म की अभी तक की कुल कमाई की बात करें तो यह खबर लिखे जाने तक 19.72 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अगली सुबह आधिकारिक आंकड़े आने तक यह नंबर 20 करोड़ से ज्यादा हो जाएगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



