Home मनोरंजन समाचार The 50: रजत दलाल की उम्र 30 साल है, प्रिंस नरूला और...

The 50: रजत दलाल की उम्र 30 साल है, प्रिंस नरूला और मैक्सटर्न की ऐज क्या है?

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/13/1200x900/13th_feb_the_50_1770996813233_1770996822227.jpg

The 50 Contestants: ‘द 50’ में उर्वशी ढोलकिया को रजत दलाल की उम्र के बारे में पता चला तब वह दंग रह गईं। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि रजत 30 साल के हैं। आइए आपको प्रिंस नरूला और दिग्विजय राठी की उम्र बताते हैं।

रिएलिटी शो ‘द 50’ में रजत दलाल की उम्र रिवील हुई है। उर्वशी ढोलकिया और रजत दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उर्वशी, रजत को समझाती हैं कि गुस्सा पर कंट्रोल रखा करो। मुझे जब पता चला कि तुम 30 साल के हो तब मैं दंग रह गई। मैं तुम्हे इसलिए समझा रही हूं क्योंकि तुम मेरे बेटे जितने हो। तो इस तरह आपको रजत दलाल की उम्र तो पता चल गई, लेकिन आपको ‘द 50’ के दूसरे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की उम्र पता है? नहीं! आइए बताते हैं।

करण पटेल

करण पटेल 42 साल के हैं। वह पहली बार किसी रिएलिटी शो का हिस्सा बने हैं। इससे पहले वह ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शोज कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला की उम्र 35 वर्ष है। उन्हें रिएलिटी शोज का ‘किंग’ कहा जाता है। वह ‘रोडीज’, ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘बिग बॉस 9’ जीत चुके हैं। इसके अलावा, वह रोडीज में जज की भूमिका भी निभा चुके हैं।

शिव ठाकरे

शिव ठाकरे 36 साल के हैं। वह ‘बिग बॉस मराठी 2’ जीत चुके हैं और ‘बिग बॉस 16’ के रनर-अप रह चुके हैं। उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में भी अपना दम दिखाया था।

फैजल शेख

फैजल शेख की उम्र 31 वर्ष है। टिकटॉक से स्टार बने मिस्टर फैजू आज एक बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वे ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और ‘झलक दिखला जा 10’ में रनर-अप रह चुके हैं।

दिग्विजय राठी

दिग्विजय राठी

दिग्विजय राठी सिर्फ 26 साल के हैं। ‘रोडीज’, ‘बिग बॉस 18’ और ‘स्प्लिट्सविला’ से अपनी पहचान बनाने वाले दिग्विजय राठी इस वक्त ‘द 50’ में हैं। वह अपने बेबाक अंदाज और तर्कों के लिए जाने जाते हैं।

मैक्सटर्न

मैक्सटर्न का असली नाम सागर ठाकुर है। उनकी उम्र 27 साल है। वह मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं। साल 2024 में मैक्सटर्न और एल्विश यादव की लड़ाई हुई थी जिसके बाद वह लाइमलाइट में आए थे।

अरबाज पटेल निक्की तंबोली

अरबाज पटेल

अरबाज पटेल मॉडल और रिएलिटी शो पर्सनैलिटी हैं। वह ‘बिग बॉस मराठी 5’ और ‘स्प्लिट्सविला X5’ के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 12 मई 1999 को हुआ था। वह 26 साल के हैं।

समरी

कंटेस्टेंट उम्र
करण पटेल 42 साल
प्रिंस नरूला 35 साल
शिव ठाकरे 36 साल
मिस्टर फैजू 31 साल
दिग्विजय राठी 26 साल
मैक्सटर्न 27 साल
अरबाज पटेल 26 साल

SOURCE : LIVE HINDUSTAN