Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/02/1200x900/Tabaahi_Song_1772463329712_1772463347525.jpgToxic Movie First Song Tabaahi: सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज कर दिया गया है, जहां एक तरफ लोग इस गाने से खुश दिखे वहीं एक वजह से लोगों में काफी निराशा भी नजर आई।
साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज कर दिया गया है। हालांकि जिस स्तर का इस फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट है, सॉन्ग की रिलीज से लोग निराश नजर आए। पैन-इंडिया रिलीज होने वाली इस फिल्म के टीजर ने पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा था और सोमवार को मेकर्स ने फिल्म के म्यूजिक एल्बम का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज किया। लेकिन सवाल यह है कि फिल्म के पहले गाने की रिलीज से फैंस मायूस क्यों हैं? जवाब है इस गाने को रिलीज किए जाने का तरीका। दरअसल काफी इंतजार कराने के बाद मेकर्स ने केवल गाने का ऑडियो ट्रैक जारी किया है, जिससे फैंस नाराज हैं और कमेंट सेक्शन में नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।’
सॉन्ग पर ऐसा है पब्लिक का रिएक्शन
जैसे ही ‘तबाही’ का ऑडियो यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर आया, कमेंट सेक्शन में शिकायतों की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘मेकर्स ने तो जबरदस्त चूना लगा दिया।’ वहीं एक अन्य फैन ने सवाल किया, ‘बिना लिरिक्स के सिर्फ ऑडियो? क्यों?’ कई फैंस का कहना है कि वो यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें थिएटर रिलीज तक का इंतजार करना पड़ेगा। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने ‘टॉक्सिक’ मूवी के पहले गाने की रिलीज पर कमेंट सेक्शन में किए हैं।
वीडियो के लिए नाराज, पर गाने से खुश
म्यूजिक वीडियो से इतर बात अगर गाने की करें तो नाराजगी के बावजूद विशाल मिश्रा के संगीत की हर तरफ तारीफ हो रही है। कई फैंस इस गाने को लूप पर सुन रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘यश और कियारा ने कमाल कर दिया है, मैं इस जोड़ी के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘गाने में 10% बोल हैं और 90% वाकई तबाही है। यह म्यूजिक एक स्लो पॉइजन की तरह है जो धीरे-धीरे चढ़ता है। विशाल भाई, आपने कमाल कर दिया!’ जहां एक तरफ यह सब चल रहा है, वहीं ऐसे फैंस की भी कमी नहीं है, जो यह मानकर चल रहे हैं कि मेकर्स रिलीज से पहले इस सॉन्ग का वीडियो ला सकते हैं। दरअसल धुरंधर-2 के साथ टक्कर के चलते दोनों ही फिल्मों के मेकर्स बहुत सावधानी से कदम बढ़ा रहे हैं।
पीरियड गैंगस्टर ड्रामा और मेगा स्टारकास्ट
बता दें कि ‘टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म की कहानी खुद गीतू और यश ने मिलकर लिखी है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर एक तरफ जहां काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है, वहीं ट्रेड विशेषज्ञ लगातार टकटकी लगाए बैठे हैं और यह सोच रहे हैं कि आखिर कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी। क्योंकि धुरंधर-2 और टॉक्सिक, दोनों का बज है, इसलिए जरा सी गलती एक फिल्म को लॉस की खाई में धकेल सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


