Source :- LIVE HINDUSTAN
Summer Holiday Destination Best For Kids: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से पहले बच्चों के साथ समर हॉलिडे का प्लान बना लें। जहां बच्चे फन तरीके से नयी चीजों को सीखेंगे और छुट्टियां एंज्वॉय करेंगे।
बच्चों के समर वेकेशन शुरू होने से पहले ही उनकी छुट्टियों को प्लान कर लें। जिससे बाद में किसी भी तरह की गड़बड़ ना हो। समर हॉलिडे स्टार्ट होने से पहले ही बच्चे अक्सर कहीं ना कहीं घूमने की डिमांड करने लगते हैं और पैरेंट्स समझ ही नहीं पाते ही इस गर्मी में उन्हें किन जगहों की सैर कराई जाए। ऐसे में ये 6 प्लेसेज बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। जहां आप बच्चों के साथ ना केवल छुट्टियां एंज्वॉय करेंगे बल्कि बच्चों को भी कुछ सीखने को मिलेगा।
दार्जिलिंग
गर्मियों में किसी कूल डेस्टिनेशन पर बच्चों को लेकर जाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग बेस्ट डेस्टिनेशन होगी। यहां पर आपको ट्वॉय ट्रेन का मजा मिलेगा और साथ ही ट्रेन से टी गार्डेन, माउंटेन व्यू के साथ कंचनजंगा की ऊंची चोटियां भी देखने को मिलेगी। जिससे आप बच्चों के साथ बगैर थकान के वेकेशन को एंज्वॉय कर सकते हैं। साथ ही इस तरह के डेस्टिनेशन पर आप उन्हें क्लाइमेट और लैंडस्केप से जुड़ी नॉलेज भी दे सकेंगे।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
बच्चों को अगर एनिमल्स देखने का शौक है तो जिम कार्बेट नेशनल पार्क ले जाएं। जंगल सफारी के दौरान वो करीब से डियर, एलिफेंट, बर्ड्स देख पाएंगे और लकी हुए तो टाइगर भी दिख सकता है।
मैसूर
बच्चों के साथ वेकेशन प्लान करना है तो मैसूर की ट्रिप पर जाएं। जहां मैसूर पैलेस के साथ ही ओल्डेस्ट जू भी है। जहां पर बच्चों को बच्चों को ले जाना बेस्ट आइडिया हो सकता है।
जयपुर
बच्चों को हिस्ट्री में इंटरेस्ट है तो जयपुर जैसे प्लेसेज पर लेकर जाएं। जहां पर उन्हें फन वे में हिस्ट्री से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी और समर वेकेशन इंटरेस्टिंग हो जाएगा।
ऊटी
ऊटी बहुत ही पॉपुलर डेस्टिनेशन है। जहां आप बच्चों को ट्वॉय ट्रेन के मजे दिलाने के साथ बॉटैनिकल गार्डन में टाइम स्पेंड कर सकते हैं। बच्चे यहां पर रिलैक्स करने के साथ ही मौसम से जुड़ी नॉलेज भी इकट्ठा कर सकते हैं।
ऋषिकेश में करें नेचर कैंपिंग
बच्चों को नेचर के करीब लाना है, तो साथ में नेचर कैंपिंग करवाएं। पहली बार कैंपिंग के लिए जा रहे तो ऋषिकेश बेस्ट प्लेस हो सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


