Home  लाइफस्टाइल समाचार Summer Makeup Hacks: गर्मियों में पसीने से नहीं बहेगा मेकअप, नोट कर...

Summer Makeup Hacks: गर्मियों में पसीने से नहीं बहेगा मेकअप, नोट कर लें ये 3 यूजफुल हैक्स

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Makeup Hacks: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। साथ ही लड़कियों की चिंता भी स्टार्ट हो चुकी है। पसीने की वजह से सारा मेकअप धुल जाता है। ऐसे में क्या किया जाए कि स्किन पर ज्यादा फाउंडेशन नजर भी ना आए और फेस पर सारा मेकअप टिका रहे।

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, साथ ही लड़कियों की चिंता भी। आखिर इतनी गर्मी में उनकी खूबसूरती जो खतरे में आ जाती है। दरअसल बढ़ते टेंपरेचर के साथ उनके चेहरे पर लगा मेकअप भी पसीने के साथ बहने लगता है। ऐसे में सारे लुक का कबाड़ा होना तय है। अब ज्यादा मेकअप लगा लेना तो सॉल्यूशन नहीं, ऐसे में ये हैक आपकी मदद कर सकते हैं। जिन्हें फॉलो कर आप गर्मी में बहते मेकअप को रोक कर दोबारा से ग्लो करती नजर आएंगी। तो बस नोट कर लें ये कमाल के 3 हैक्स।

ब्यूटी ब्लेंडर को फ्रीजर में जमा लें

गर्मियों में फाउंडेशन लगाने के कुछ ही समय बाद पसीने की वजह से बहने लगता या स्किन चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में ये हैक आपकी मदद करेगा। ब्यूटी ब्लेंडर को अच्छी तरह से पानी से धोकर फ्रीजर में रख दें। जब ये फ्रीज हो जाए तब इसका इस्तेमाल करें। इस ब्यूटी ब्लेंडर से जब फाउंडेशन लगाएंगी तो स्किन पर ज्यादा स्मूद फिनिशिंग दिखेगी और ओपन बड़े पोर्स भी कम हो जाएंगे।

मेकअप से पहले पाउडर लगाएं

फाउंडेशन लगाने के बाद पाउडर लगाती हैं। लेकिन गर्मियों में फाउंडेशन लगाने से पहले ही पाउडर की एक लेयर स्किन पर लगाएं। इससे मेकअप ज्यादा ड्यूरेबल बना रहेगा। पाउडर पोर्स को ब्लॉक कर पसीना होने से रोकेगा और स्किन में मेकअप को अब्जॉर्ब नहीं होने देगा। जिससे मेकअप फेस पर टिका रहेगा।

सेंटिग स्प्रे का इस्तेमाल

मेकअप की हर लेयर के साथ सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें। फाउंडेशन के बाद सेटिंग स्प्रे का यूज करें और इसी तरह से पाउडर लगाने के बाद आखिरी में भी सेटिंग स्प्रे लगाएं। इससे मेकअप की लेयर पतली होती है और स्किन पर लगी रहती है। पसीने की वजह ये परत आसानी से नहीं बहती। तो अगली बार जब मेकअप करें तो इन हैक्स को जरूर ट्राई करें। फर्क खुद ही नजर आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN