Home व्यापार समाचार Stock Market Today Live: मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 941 अंक टूटकर 73000...

Stock Market Today Live: मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 941 अंक टूटकर 73000 के नीचे, बैंकिंग शेयर धड़ाम

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Today Live 30 March: बैंक निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक गिर गया, इसके सभी शेयर भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और यस बैंक 2-3% से अधिक की गिरावट के साथ टॉप लूजर हैं।

Stock Market Today Live 30 March 10:24 AM: सेंसेक्स 941 अंक नीचे 72641 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 278 अंकों की गिरावट के साथ 22541 के लेवल पर है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को सहारा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवीनतम उपायों के बाद सोमवार को बैंकिंग शेयरों में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में बैंक निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक गिर गया, इसके सभी शेयर भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और यस बैंक 2-3% से अधिक की गिरावट के साथ टॉप लूजर हैं।

Stock Market Today Live 30 March 9:45 AM: शेयर मार्केट में शुरुआती तेज गिरावट के बाद अब थोड़ी रिकवरी दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स 544 अंक नीचे 73038 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 136 अंकों की गिरावट के साथ 22683 के लेवल पर है। एनएसई पर कुल 761 शेयर 52 हफ्ते के लो पर आ गए हैं। 2010 स्टॉक्स लाल और केवल 911 ही हरे निशान पर हैं।

Stock Market Today Live 30 March 9:15 AM: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच शेयर मार्केट में आज भी हाहाकार है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1018 अंकों का गोता लगाकर 72565 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 269 अंकों की गिरावट के साथ 22549 के लेवल पर खुला। वहीं, आरबीआई द्वारा बैंकों की विदेशी मुद्रा स्थिति सीमा को कड़ा करने के बाद रुपया 1.3% बढ़कर 93.59 प्रति अमेरिकी डॉलर हो गया।

Stock Market Today Live 30 March 7:50 AM: भारतीय शेयर बाजार में आज भी भूचाल आ सकता है। गिफ्टी निफ्टी के संकेत अच्छे नहीं हैं। वहीं, ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिका-ईरान युद्ध के बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सोमवार यानी आज सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के संग खुल सकते हैं।

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप, एशिया में भारी गिरावट

एशियाई बाजारों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है। जापान के निक्केई 225 में 3.97% की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स में 3.9% की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5% से अधिक गिर गया, जबकि कोस्डैक 3.97% गिर गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।

Gift Nifty के संकेत भी अच्छे नहीं हैं

गिफ्ट निफ्टी करीब 22,555 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले क्लोज से 250 अंक से अधिक नीचे है। यानी बाजार की शुरुआत बेहद कमजोर होनी लगभग तय मानी जा रही है।

वॉल स्ट्रीट में भी लगातार गिरावट

अमेरिकी बाजारों में भी दबाव बना हुआ है और लगातार पांचवें हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 793.47 अंक या 1.73% गिरकर 45,166.64 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 108.31 अंक या 1.67% गिरकर 6,368.85 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 459.72 अंक या 2.15% की गिरावट के साथ 20,948.36 पर बंद हुआ।टेक शेयरों जैसे एनवीडिया, अमेजन, मेटा और टेस्ला में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे सेंटीमेंट और कमजोर हुआ।

बाजार के लिए सबसे बड़ा खतरा: अमेरिका-ईरान युद्ध अब और गंभीर होता जा रहा है। यमन के हौथी विद्रोहियों की एंट्री से तनाव बढ़ गया है। इससे होर्मुज स्ट्रेट और ग्लोबल सप्लाई चेन पर खतरा मंडरा रहा है।

कच्चे तेल में उछाल, बाजार पर दबाव: कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। ब्रेंट क्रूड $116 के पार पहुंच गया है। जबकि, WTI भी $102 के करीब है।

घरेलू शेयर बाजार पर दबाव: भारतीय बाजार पहले से ही कमजोर चल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। यह लगातार पांचवां गिरावट वाला हफ्ता रहा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN