Home व्यापार समाचार Stock Market Today Live: सेंसेक्स में 1100 से अधिक अंकों की उछाल,...

Stock Market Today Live: सेंसेक्स में 1100 से अधिक अंकों की उछाल, निफ्टी ने लगाया तेजी का तिहरा शतक

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Today Live 25 March:सेंसेक्स 1114 अंकों की बंपर उछाल के साथ 75183 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 362 अंकों की उछाल के साथ 23274 पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस 4.40, ट्रेंट 3.73, अडानी एंटरप्राइजेज 3.28, ग्रासिम 3.32 और अडानी पोर्ट्स 3.27 पर्सेंअ ऊपर हैं।

Stock Market Today Live 25 March 9:45 AM: शेयर मार्केट में बंपर तेजी के बीच सेंसेक्स 1114 अंकों की बंपर उछाल के साथ 75183 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 362 अंकों की उछाल के साथ 23274 पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस 4.40, ट्रेंट 3.73, अडानी एंटरप्राइजेज 3.28, ग्रासिम 3.32 और अडानी पोर्ट्स 3.27 पर्सेंअ ऊपर हैं।

Stock Market Today Live 25 March 9:33 AM: शेयर मार्केट बमबम बोल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 931 अंकों की बंपर उछाल के साथ 74999 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 305 अंकों की उछाल के साथ 23217 पर है। सेंसेक्स में अल्ट्राटेक, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट टॉप गेनर हैं।

Stock Market Today Live 25 March 9:25 AM: शेयर मार्केट में रौनक बरकरार है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 872 अंकों की बंपर उछाल के साथ 74941 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 253 अंकों की उछाल के साथ 23165 पर है। एनएसई पर 2424 स्टॉक्स हरे और केवल 227 लाल हैं। 27 शेयरों में अपर सर्किट लगा है।

Stock Market Today Live 25 March 9:15 AM: शेयर मार्केट आज भी बमबम बोल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 583 अंक ऊपर 74652 पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 152 अंकों की उछाल के साथ 23064 पर खुलने में कामयाब रहा।

Stock Market Today Live 25 March 8:35 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के बुधवार को मजबूती के साथ खुलने की उम्मीद है। इसकी वजह एशियाई बाजारों में आई तेजी और अमेरिका-ईरान युद्ध को खत्म करने के संभावित शांति प्रस्ताव की खबरें हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं आज के संकेत

एशियाई बाजारों में जोरदार उछाल

एशियाई बाजारों में बुधवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 करीब 2.5% चढ़ा, वहीं टॉपिक्स इंडेक्स में 2.4% की बढ़त दर्ज हुई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 2.5% उछला, जबकि कोस्डैक 1.6% ऊपर रहा। इससे साफ है कि ग्लोबल सेंटीमेंट फिलहाल पॉजिटिव बना हुआ है।

गिफ्ट निफ्टी दे रहा मजबूत संकेत

गिफ्ट निफ्टी करीब 23,153 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद के मुकाबले लगभग 225 अंकों का प्रीमियम दिखा रहा है। यह संकेत देता है कि भारतीय बाजार में आज गैप-अप ओपनिंग हो सकती है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर मार्केट मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। डॉऊ जोन्स 84 अंक टूटा, जबकि S एंड P 500 और नैस्डैक में भी गिरावट दर्ज की गई। टेक शेयरों में कमजोरी रही, हालांकि कुछ स्टॉक्स में खरीदारी भी देखने को मिली। इससे बाजार में अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है।

अमेरिका-ईरान तनाव: शांति वार्ता से राहत की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को शांति प्रस्ताव भेजने की बात कही है और उम्मीद जताई है कि लंबे समय से चल रहा संघर्ष खत्म हो सकता है। वहीं ईरान ने संकेत दिया है कि उन जहाजों को होर्मुज से गुजरने दिया जाएगा, जो दुश्मनों से संबंध न रखते हों। इससे वैश्विक बाजारों को राहत मिली है।

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, महंगाई दबाव घटा

शांति वार्ता की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड करीब 5.8% गिरकर 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया, जबकि WTI भी 5% से ज्यादा टूटा। इससे महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई है, जो बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है।

सोना-चांदी में उछाल, डॉलर हुआ कमजोर

डॉलर में कमजोरी के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। सोना 2% से ज्यादा चढ़कर 4,568 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी में भी करीब 3.8% की बढ़त दर्ज की गई। यह निवेशकों के बदलते रुझान को दिखाता है।

डॉलर कमजोर, रुपये को मिल सकता है सपोर्ट

डॉलर इंडेक्स में हल्की गिरावट आई है, जिससे उभरते बाजारों की करेंसी को सपोर्ट मिल सकता है। अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो भारतीय रुपये में मजबूती आ सकती है, जो शेयर बाजार के लिए अच्छा संकेत है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN