Home व्यापार समाचार Stock Market Today Live: सेंसेक्स ने लगाया 1700 अंकों का गोता, रुपया...

Stock Market Today Live: सेंसेक्स ने लगाया 1700 अंकों का गोता, रुपया ऑल टाइम लो पर

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Today Live 23 March: निफ्टी 555 अंकों की भारी गिरावट के साथ 22,558 के लेवल पर आ गया है। एनएसई पर केवल 252स्टॉक हरे हैं और 2748 लाल। 651 शेयर अपने 52 हफ्ते के लो पर हैं और 93 में लोअर सर्किट लगा है

Stock Market Today Live 23 March 10:18 AM: शेयर मार्केट में आज फिर भूचाल आ गया है। बीएसई का सेंसेक्स 1722 अंकों का गोता लगाकर 72810 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 555 अंकों की भारी गिरावट के साथ 22,558 के लेवल पर आ गया है। एनएसई पर केवल 252स्टॉक हरे हैं और 2748 लाल। 651 शेयर अपने 52 हफ्ते के लो पर हैं और 93 में लोअर सर्किट लगा है।

Stock Market Today Live 23 March 9:55 AM: शेयर मार्केट में आज फिर भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 1524 अंकों का गोता लगाकर 73008 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 490 अंकों की भारी गिरावट के साथ 22,624 के लेवल पर आ गया है। सेंसेक्स में केवल एचसीएल टेक और टीसीएस ही हरे निशान पर हैं। जबकि, टाटा स्टील 4.35 पर्सेंट टूटकर कर सेंसेक्स टॉप लूजर है। अडानी पोर्ट्स, बीईएल, टाइटन, इंडिगो, स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्र और एलएंडटी में 3 फीसद से अधिक की गिरावट है।

Stock Market Today Live 23 March 9:20 AM: शेयर मार्केट में आज फिर भूचाल आ गया है। बीएसई का सेंसेक्स 1281 अंकों का गोता लगाकर 73254 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 400 अंकों की भारी गिरावट के साथ 22,714 के लेवल पर आग या है। एनएसई पर केवल 246 स्टॉक हरे हैं और 2356 लाल। आज भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर गिर गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 93.84 पर आ गया, जो शुक्रवार को निर्धारित 93.7350 के पिछले रिकॉर्ड निचले स्तर को पार कर गया। संघर्ष की शुरुआत के बाद से, रुपये का मूल्य लगभग 3% टूट चुका है।

Stock Market Today Live 23 March 9:15 AM: शेयर मार्केट आज बड़ी गिरावट के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 800 अंकों का गोता लगाकर 73732 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 290 अंकों की भारी गिरावट के साथ 22,824 के लेवल से सोमवार के कारोबार की शुरुआत की।

Stock Market Today Live 23 March 7:50 AM: ग्लोबल टेंशन के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की आशंका है। सेंसेक्स और Nifty 50 में सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका-ईरान युद्ध से बढ़ती महंगाई और वैश्विक अनिश्चितता है, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

एशियाई बाजारों में भारी गिरावट, निवेशकों में डर

सोमवार को एशियाई बाजारों में तेज गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 5% से ज्यादा टूट गया, जबकि अन्य एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का माहौल रहा। ग्लोबल लेवल पर रिस्क बढ़ने के कारण निवेशक लगातार सुरक्षित निवेश की ओर झुक रहे हैं, जिससे इक्विटी बाजारों पर दबाव बना हुआ है।

गिफ्ट निफ्टी ने दिए कमजोर संकेत

गिफ्ट निफ्टी करीब 22,808 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद स्तर से करीब 300 अंकों की गिरावट दिखा रहा है। यह साफ संकेत है कि घरेलू बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत हो सकती है।

वॉल स्ट्रीट में भी बिकवाली, टेक शेयर दबाव में

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी दबाव में बंद हुए। S&P 500 छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। Nvidia, Tesla और Meta जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू संकेत भी कमजोर, कोर सेक्टर की रफ्तार घटी

भारत में आठ प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर फरवरी में घटकर 2.3% रह गई है, जो तीन महीने का निचला स्तर है। इससे घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ी है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। 2026 में अब तक FPI करीब 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं। सिर्फ मार्च में ही 88,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी हो चुकी है।

तेल और सोना: बाजार में उल्टा ट्रेंड

तेल की कीमतों में हालिया तेजी के बाद फिलहाल स्थिरता है, लेकिन जोखिम बना हुआ है। वहीं, सोने में भारी गिरावट देखी गई है। पिछले हफ्ते 11% की गिरावट, जो दशकों में सबसे बड़ी गिरावट में से एक है।

डॉलर मजबूत, बाजार पर दबाव

डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई है क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर जा रहे हैं। मजबूत डॉलर का असर उभरते बाजारों पर नकारात्मक पड़ता है, जिसमें भारत भी शामिल है।

एक्सपर्ट की सलाह: अभी सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। रिलायंस ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा के अनुसार, बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है, इसलिए निवेशकों को हेज्ड रणनीति अपनानी चाहिए और केवल मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में ही निवेश करना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN