Home व्यापार समाचार Stock Market Today Live: शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, ग्रीन आपेनिंग के...

Stock Market Today Live: शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल, ग्रीन आपेनिंग के बाद सेंसेक्स-निफ्टी हुए लाल

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Today Live 6 April: सेंसेक्स 521 अंकों की गिरावट के साथ 72797 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 50 आज 132 अंक नीचे 22580 के लेवल पर आ गया। निफ्टी टॉप गेनर्स में ट्रेंट, बजाज ऑटो, टाइटन, विप्रो और हिन्डाल्को हैं। इनमें 1 से 5 फीसद से अधिक की तेजी है।

Stock Market Today Live 6 April 9:55 AM: घरेलू शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के चंद मिनट बाद ही लाल निशान पर आ गया है। सेंसेक्स 521 अंकों की गिरावट के साथ 72797 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 50 आज 132 अंक नीचे 22580 के लेवल पर आ गया। निफ्टी टॉप गेनर्स में ट्रेंट, बजाज ऑटो, टाइटन, विप्रो और हिन्डाल्को हैं। इनमें 1 से 5 फीसद से अधिक की तेजी है।

Stock Market Today Live 6 April 9:18 AM: घरेलू शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के चंद मिनट बाद ही लाल निशान पर आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 377 अंकों की गिरावट के साथ 72942 पर आ गया है। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 आज 66 अंक नीचे 22642 के लेवल पर आ गया।

Stock Market Today Live 6 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज हरे निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 157 अंकों की बढ़त के साथ 73477 पर खुला। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने आज सोमवार के कारोबार की शुरुआत 67 अंक ऊपर 22723 के लेवल से की।

Stock Market Today Live 6 April 8:25 AM: भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट और ग्लोबल मार्केट्स से मिले कमजोर संकेतों के चलते आज सेंसेक्स और निफ्टी गैप-डाउन ओपन कर सकते हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार का मूड पहले से ही खराब चल रहा है।

गिफ्ट निफ्टी: सोमवार को सुबह के सत्र के दौरान 75 अंक से अधिक की गिरावट के साथ गिफ्ट निफ्टी नीचे की ओर खुला है। जानकारों की मानें तो गिफ्ट निफ्टी की गैप-डाउन ओपनिंग आज भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर शुरुआत की ओर इशारे कर रही है।

घरेलू शेयर मार्केट के लिए आज के ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट: एशियाई बाजारों में आज जापानी निक्केई में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि, चीनी शंघाई स्टॉक एक्सचेंज किंगमिंग फेस्टिवल के लिए बंद है, ताइवान का TWSE चिल्ड्रन/टॉम्ब-स्वीपिंग डे के लिए बंद रहेगा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग आज ईस्टर के लिए बंद रहेगा।

सोने की कीमतें: डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में सुबह के कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में बिकवाली का दबाव रहा। कॉमेक्स पर सोने का भाव आज लगभग 0.50% कम है और लगभग 4,655 डॉलर प्रति औंस पर है। चांदी आज लगभग एक प्रतिशत नीचे 72 डॉलर प्रति औंस पर थी।

कच्चा तेल: अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कच्चे तेल के रेट में उछाल है। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, WTI क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल पर है।

इंडिया VIX: आज इंडिया VIX एक प्रमुख चिंता का विषय बनी हुई है। इंडिया VIX 25 से ऊपर रहता है, यह दर्शाता है कि भय और अनिश्चितता पूरी तरह से कम नहीं हुई है।

एक्सपर्ट्स की राय

रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा आज निफ्टी 50 इंडेक्स शार्प इंट्राडे स्विंग के साथ उच्च अस्थिरता प्रदर्शित करना जारी रख सकता है। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तत्काल रेजिस्टेंट 23,000-23,200 जोन में है, जिसमें 23,500 के आसपास एक प्रमुख रुकावट है, जबकि सपोर्ट 22,300-22,000 पर है।

आज क्या खरीदें

चॉइस ब्रोकिंग के सुमित बगाडिया, आनंद राठी के वरिष्ठ प्रबंधक (टेक्नीकल रिसर्च) गणेश डोंगरे और प्रभुदास लीलाधर के वरिष्ठ प्रबंधक (टेक्नीकल रिसर्च) शिजू कुथुपालक्कल ने इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए सात शेयरों की सिफारिश की है। इनमें सीमेक, पॉली मेडिक्योर, विप्रो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, गेल, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और कमिंस इंडिया शामिल हैं।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN