Home व्यापार समाचार Stock Market Today Live: मार्केट की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स में 700...

Stock Market Today Live: मार्केट की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स में 700 अंक से अधिक की गिरावट, IT शेयर धड़ाम

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Today live 22 April: टीसीएस, एचसीएलटेक, इन्फोसिस जैसे आईटी शेयरों में गिरावट के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट है। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे कमजोर होकर 93.71 पर खुला।

Stock Market Today live 22 April 18:18 AM: बीएसई का सेंसेक्स अब 747 अंकों की भारी गिरावट के साथ 78526 पर गया है। निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 205 अंक नीचे 24371 पर आ गया है। आईटी इंडेक्स 3.34 प्रतिशत टूट गया है। इस इंडेक्स में एचसीएलटेक (-9.59%), कोफोर्ज (-4.05%), टेक महिंद्रा (-3.45%), पर्सिस्टेंट (-3.82%) में सबसे अधिक गिरने वाले शेयर हैं।

Stock Market Today live 22 April 9:55 AM: HCL Tech के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद इस सेक्टर में शेयरों की बिकवाली अचानक बढ़ गई। IT शेयर 10% तक गिर गए। इससे Nifty IT इंडेक्स 3.35% गिरकर 30,665.35 पर आ गया। इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर हैं।

Stock Market Today live 22 April 9:45 AM: सेंसेक्स अब 646 अंकों की भारी गिरावट के साथ 78627 के लेवल पर आ गया है। निफ्टी 167 अंक नीचे 24408 पर आ गया है। एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और इन्फोसिस सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरने वाले शेयर हैं। केवल हिन्दुस्तान यूनीलीवर, एनटीपीसी, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक ही हरे निशान पर हैं।

Stock Market Today live 22 April 9:19AM: शुरुआती कारोबार में ही एचसीएलटेक 8.62 प्रतिशत टूटकर 1317 रुपये पर आ गया है। टेक महिंद्रा में 4.32 पर्सेंट की गिरावट है औऔर यह 1436 पर है। इन्फोसिस में 2.79 प्रतिशत का नुकसान है और यह 1276.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। टीसीएस में 1.48 प्रतिशत की गिरावट है और यह 2571.80 रुपये पर आ गया है।

Stock Market Today live 22 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 253 अंकों की गिरावट के साथ 79019 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी गिरावट के शतक के साथ 105 अंक नीचे 24470 पर खुला। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे कमजोर होकर 93.71 पर खुला।

Stock Market Today live 22 April 8:20 AM: भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 के बुधवार को कमजोर ओपनिंग के आसार हैं। इसकी मुख्य वजह ग्लोबल मार्केट से मिले मिश्रित संकेत हैं। अमेरिका-ईरान सीजफायर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी जारी रहने से निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।

आज के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

बुधवार सुबह एशियाई बाजारों में मिश्रित कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 0.20% बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.62% गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.03% कम हुआ, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.42% की गिरावट आई। हांगकांग बाजार भी कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहा है, जिससे भारतीय बाजार पर भी असर पड़ सकता है।

GIFT निफ्टी दे रहा गिरावट का संकेत

गिफ्ट निफ्टी करीब 24,421 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से लगभग 160 अंकों की गिरावट दिखा रहा है। यह साफ संकेत है कि भारतीय बाजार की शुरुआत नकारात्मक हो सकती है।

वॉल स्ट्रीट में गिरावट

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। डॉऊ जोन्स, S&P 500 और नैस्डैक तीनों इंडेक्स में कमजोरी रही। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 292 अंक टूटकर 49,149 पर बंद हुआ। जबकि एसएंडपी 500 45अंक गिरकर 7,064 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 24,259 पर बंद होने में कामयाब रहा।

अमेरिका-ईरान तनाव: बाजार के लिए बड़ा जोखिम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम को बढ़ाने के संकेत दिए हैं, लेकिन होर्मुज की नाकाबंदी जारी है। शांति वार्ता में देरी और बढ़ते तनाव बाजार के लिए सबसे बड़ा जोखिम बने हुए हैं। निवेशकों की नजर अब अगले दौर की बातचीत पर टिकी है।

कच्चे तेल और डॉलर का असर

कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट आई है, लेकिन अस्थिरता बरकरार है। ब्रेंट क्रूड करीब 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। वहीं डॉलर इंडेक्स एक सप्ताह के उच्च स्तर के करीब बना हुआ है, जो उभरते बाजारों के लिए दबाव का कारण बन सकता है।

सोना-चांदी में हल्की तेजी

सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई है। स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.1% बढ़कर 4,723.70 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी की कीमत 0.3% बढ़कर 76.96 डॉलर प्रति औंस हो गई। यह संकेत देता है कि निवेशक अभी भी सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव बनाए हुए हैं।

घरेलू संकेत: HCL Tech के नतीजे

आईटी सेक्टर से HCL टेक्नोलॉजी ने Q4 में 10% की तिमाही दर तिमाही मुनाफा वृद्धि दर्ज की है। हालांकि रेवेन्यू में खास बढ़त नहीं दिखी। कंपनी ने प्रति शेयर ₹24 का डिविडेंड भी घोषित किया है, जिससे आईटी शेयरों पर नजर बनी रहेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार का ट्रेंड अभी भी सकारात्मक है, लेकिन यह काफी हद तक वैश्विक घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN