Home व्यापार समाचार Stock Market Today: सेंसेक्स 900 अंकों की उछाल के साथ 75000 के...

Stock Market Today: सेंसेक्स 900 अंकों की उछाल के साथ 75000 के पार, रुपया पहली बार 93 के पार

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Today Live 20 March: सेंसेक्स में टाटा स्टील 4 पर्सेंट की तेजी के साथ टॉप गेनर है। टेक महिंद्रा में 2.88, स्टेट बैंक में 2.81, एचसीएल टेक में 2.58, पावर ग्रिड में 2.49 पर्सेंट की तेजी है। वहीं, पहली बार भारतीय रुपया 93 प्रति डॉलर के पार पहुंच गया है।

Stock Market Today Live 20 March 10:05 AM: यूएस-ईरान युद्ध, एफआईआई आउटफ्लो के बीच रुपया पहली बार 93 प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर को पार कर गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, निरंतर विदेशी फंड बहिर्वाह और मजबूत डॉलर के बीच घाटा बढ़ गया।

सेंसेक्स में टाटा स्टील 4 पर्सेंट की तेजी के साथ टॉप गेनर है। टेक महिंद्रा में 2.88, स्टेट बैंक में 2.81, एचसीएल टेक में 2.58, पावर ग्रिड में 2.49 पर्सेंट की तेजी है। जबकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.39, इन्फोसिस में 2.28, आईटीसी में 2.20, एनटीपीसी में 2.10 प्रतिशत की बढ़त है। टाइटन, इटरनल, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी में भी 1.59 से 1.89 प्रतिशत की तेजी है। सेंसेक्स टॉप लूजर में केवल एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस हैं, जिनमें क्रमश: 1.96 और 0.84 प्रतिशत की गिरावट है।

Stock Market Today Live 20 March 9:35 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत रिकवरी मोड में हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 911 अंक ऊपर 75118 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 281 अंकों की छलांग लगाकर 23283 पर ट्रेड कर रहा है।

Stock Market Today Live 20 March 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत गुरुवार की गिरावट के बाद आज शुक्रवार को रिकवरी मोड में हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 352 अंक ऊपर 74559 पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 108 अंकों की बढ़त के साथ 23110 पर खुलने में कामयाब रहा। दूसरी ओर, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 92.92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

Stock Market Today Live 20 March 7:53 AM: गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट में कुछ राहत देखने को मिल सकती है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुक्रवार को बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। बाजार को शॉर्ट कवरिंग और मिले-जुले वैश्विक संकेतों से सपोर्ट मिल रहा है, हालांकि निवेशकों में सतर्कता अभी भी बनी हुई है।

गुरुवार को बाजार में हुई थी भारी गिरावट

गुरुवार को बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली, जिससे तीन दिन की तेजी थम गई। सेंसेक्स 2,496 अंक टूटकर 74,207 और निफ्टी 775 अंक गिरकर 23,002 पर बंद हुआ।

आज क्यों मिल सकता है सपोर्ट?

विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में गिरावट के बाद शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है, जिससे आज रिकवरी हो सकती है। Gift Nifty करीब 23,177 पर ट्रेड कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 120 अंकों की प्रीमियम है। इससे संकेत मिलता है कि बाजार पॉजिटिव शुरुआत कर सकता है।

एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत

एशियाई बाजारों में आज मिश्रित रुख देखने को मिला। कोरिया का Kospi करीब 1% चढ़ा और Kosdaq में 0.94% की बढ़त रही। जापान में बाजार बंद हैं और हांगकांग में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। डॉऊ जोंस 0.44% गिरा और S&P 500 में 0.27% की गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक 0.28% कमजोर हुआ।

ईरान-अमेरिका तनाव का असर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। ईरान ने ऊर्जा ठिकानों पर हमले तेज किए और अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी। इजरायल ने भी सख्त रुख अपनाया। इससे तेल की कीमतों और महंगाई पर दबाव बना हुआ है।

केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख

यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने दरें 2% पर स्थिर रखीं। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने 3.75% पर बरकरार रखा। चीन ने भी लोन रेट में कोई बदलाव नहीं किया। यानी वैश्विक स्तर पर मौद्रिक नीति सख्त बनी हुई है।

तेल और सोने की चाल

ब्रेंट क्रूड करीब $107 प्रति बैरल पर था और WTI करीब $93 बैरल पर। वहीं सोना इस हफ्ते करीब 8% गिरा, जो छह साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट हो सकती है। यानी कमोडिटी बाजार में भी अस्थिरता बनी हुई है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में वोलैटिलिटी बनी रहेगी। शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बाद रिकवरी के संकेत जरूर मिल रहे हैं, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता और महंगे तेल के कारण जोखिम बना हुआ है। निवेशकों के लिए यह समय सोच-समझकर कदम उठाने का है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN