Source :- LIVE HINDUSTAN
Stock Market Holiday Today: भारतीय शेयर मार्केट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। रामनवमी के अवसर पर यह छुट्टी घोषित की गई है। जानें BSE-NSE ट्रेडिंग अपडेट, MCX टाइमिंग और आने वाली मार्केट छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
Stock Market Holiday Today: आज यानी 26 मार्च 2026 को भारतीय शेयर मार्केट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। रामनवमी के अवसर पर यह छुट्टी घोषित की गई है। यह मार्च महीने की दूसरी बड़ी मार्केट हॉलिडे है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर आज किसी भी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। आज इन सभी सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। इक्विटी (Equity), इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, NDS-RST, ट्राइ पार्टी रेपो यानी शेयर, ऑप्शन-फ्यूचर्स और करेंसी, सब पर ब्रेक लगा रहेगा।
कब खुलेगा बाजार: निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि शेयर बाजार कल यानी 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को फिर से सामान्य रूप से खुलेगा।
MCX में क्या रहेगा हाल: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी आज ट्रेडिंग पर असर रहेगा। सुबह का सेशन बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से कमोडिटी ट्रेडिंग फिर शुरू होगी। यानी सोना, चांदी, क्रूड ऑयल जैसे कमोडिटी ट्रेड शाम को चालू होंगे।
अगले हफ्ते फिर 2 दिन बंद रहेगा बाजार
निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि अगले कुछ दिनों में और भी छुट्टियां आने वाली हैं..
31 मार्च – महावीर जयंती
3 अप्रैल – गुड फ्राइडे
इसके अलावा अप्रैल, मई और जून में भी कई छुट्टियां रहेंगी, जैसे:
14 अप्रैल – अंबेडकर जयंती
1 मई – महाराष्ट्र दिवस
28 मई – बकरीद
26 जून – मुहर्रम
बाजार में छुट्टी से पहले जबरदस्त तेजी
छुट्टी से पहले बुधवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,205 अंक उछलकर 75,273 पर बंद हुआ। निफ्टी 394 अंक चढ़कर 23,306 पर पहुंच गया। तेजी की बवजह की बात करें तो वैश्विक बाजारों में तेजी और अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।
वॉल स्ट्रीट का हाल
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। डाऊ जोंस 305 अंक ऊपर 46429 के लेवल पर बंद हुआ। एस एंड पी में 0.54 प्रतिशत की तेजी रही और 6591 पर बंद होने में कामयाब रहा। नैस्डैक में 0.77 प्रतिशत की तेजी रही और यह 21929 पर बंद हुआ।
एशियन मार्केट का हाल
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयरों में मिला-जुला रुख रहा, जब ईरान ने संकेत दिया कि वह मौजूदा संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिकी प्रस्ताव की समीक्षा करेगा, जिससे अनिश्चितता बढ़ने के बावजूद तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ गई है।
जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 0.6 फीसदी बढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.2 फीसदी फिसल गया। MSCI एशिया-प्रशांत पूर्व-जापान सूचकांक 0.23 प्रतिशत कम हो गया और 8.7 प्रतिशत मासिक गिरावट की ओर अग्रसर है। अक्टूबर 2022 के बाद से यह सबसे तेज गिरावट है।
निवेशकों के लिए जरूरी सलाह
आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी, इसलिए ऑर्डर प्लान पहले से करें और MCX में शाम के सत्र पर नजर रखें। अगले हफ्ते की छुट्टियों को ध्यान में रखकर रणनीति बनाएं। मार्च के आखिरी हफ्ते में छुट्टियों की वजह से बाजार में कम ट्रेडिंग दिन रहेंगे, जिससे वोलैटिलिटी बढ़ सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



