Home व्यापार समाचार Stock Market Crash Today: 1400 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी ने लगाया 431अंकों...

Stock Market Crash Today: 1400 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी ने लगाया 431अंकों का गोता

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Crash Today 2 April : घरेलू शेयर मार्केट में आज फिर भूचाल है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1403 अंकों की गिरावट के साथ 71731 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 431 अंक नीचे 22248 पर है।

Stock Market Today Live 2 April 9:30 AM: घरेलू शेयर मार्केट में आज फिर भूचाल है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1403 अंकों की गिरावट के साथ 71731 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 431 अंक नीचे 22248 पर है।

Stock Market Today Live 2 April 9:15 AM: ट्रंप के ताजा बयानों के बाद घरेलू शेयर मार्केट में आज खलबली मची हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 872 अंकों की गिरावट के साथ 72262 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 296 अंक नीचे 22383 पर खुला।

Stock Market Today Live 2 April 8:20 AM: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े बयान के बाद आज घरेलू शेयर मार्केट में एक बड़े भूचाल के आसार हैं। ट्रंप ने कहा कि आने वाले हफ्तों में अमेरिका ईरान पर “बहुत सख्त कार्रवाई” करेगा, जिससे युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीदें कमजोर पड़ गई हैं। ऐसे में भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। गिफ्ट निफ्टी भी इंडियन बेंचमार्क इंडेक्स के लिए गिरावट के साथ खुलने का संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी 22,356 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 444 अंकों की छूट है।

एशियन मार्केट

एशियन मार्केट में भी गिरावट देखी जा रही है। निक्केई 225 आज 1.66 प्रतिशत नीचे 52845 पर आ गया। जबकि, टॉपिक्स में 1.12 प्रतिश की गिरावट दर्ज की गई। कोस्पी में 3.52 प्रतिशत की गिरावट है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

इससे पहले बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.48 प्रतिशत की तेजी रही और यह 46565 के लेवल पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.72 प्रतिशत की तेजी रही और यह 6575 के लेवल पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.16 प्रतिशत की उछाल के साथ 21840 पर बंद होने में कामयाब रहा।

कच्चा तेल

कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है। सुबह 8 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 106 रुपये पर पहुंच गया था। इसमें करीब 5 डॉलर प्रति बैरल की तेजी थी। वहीं, WTI क्रूड 4 डॉलर प्रति बैरल की तेजी के साथ 104 डॉलर के पार था।

2% से ज्यादा टूटा सोना

ट्रंप के बयान के बाद सोने की कीमतों में करीब 2.3% तक की गिरावट आई। इससे पहले कीमतों में हल्की बढ़त देखी जा रही थी, लेकिन भाषण के बाद ट्रेंड पूरी तरह बदल गया और सोना नीचे आ गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN