Home मनोरंजन समाचार Spoiler Alert: अर्जुन-टीना पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, बीजी को सूखी रोटी...

Spoiler Alert: अर्जुन-टीना पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, बीजी को सूखी रोटी खाते देखेगी और फिर…

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/22/1200x900/Anupama_New_Spoilerr_1771751626061_1771751629698.jpg

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो दिखा रहा है कि अब टीना की अक्ल ठिकाने आने वाली है। अनुपमा ने अब उसके साथ वही बर्ताव शुरू कर दिया है, जो वह अभी तक बीजी के साथ कर रही थी।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि रवींद्र के बेटे अर्जुन और उसकी पत्नी को बापूजी के साथ मिलकर अनुपमा सबक सिखाएगी। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें दिखाया गया है कि अनुपमा और बापूजी के घर में घुस आने से बीजी को बहुत हिम्मत मिलेगी, लेकिन फिर भी वह अर्जुन और उसकी पत्नी से बहुत डरी हुई हैं। अनुपमा के सामने भले ही टीना बीजी के साथ अच्छी होने का ढोंग कर रही हो, लेकिन पीछे उसका बर्ताव जरा भी बदला नहीं है। लेकिन अब अनुपमा ने ठान लिया है कि वो सब कुछ ठीक करके ही दम लेगी।

अर्जुन-टीना पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा

सीरियल के स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि जब टीना का बेटा स्कूल से दौड़ता हुआ आएगा और अपनी दादी को गले लगा लेगा, तो यह बात टीना से बर्दाश्त नहीं होगी। वह अपने बेटे को डांटते हुए उसकी दादी से अलग करेगी। लेकिन पीछे ही खड़ी अनुपमा काफी रौबीले अंदाज में टीना को देख रही होगी, जब वह देखेगी कि अनुपमा उसे गुस्से भरी नजरों से देख रही है तो वह सेकेंडों में पटरी पर आ जाएगी। अनुपमा जाकर टीना से पूछेगी- तुम क्या कह रही थीं? मैंने ठीक से सुना नहीं। वह फिर बीजी से पूछेगी- बुआ यह क्या कह रही थी?

बीजी को सूखी रोटी खाते देखेगी अनपमा

टीना और अर्जुन दोनों का दिमाग मिनटों में ठिकाने पर आ जाएगा। दरअसल अनुपमा और हंसमुख शाह ने खुद को दुबई का बहुत बड़ा अरबपति बताया है और क्योंकि अर्जुन-टीना को लगता है कि उनसे खुश होकर वो उन्हें भी थोड़े पैसे दे देंगे, ऐसे में वह किसी भी सूरत में अनुपमा और हंसमुख को खुश करने में लगे हैं। क्योंकि अनुपमा ने खुद को बीजी की रिश्तेदार बताया है, इसलिए और उनके मन में डर बैठा हुआ है। इसी प्रोमो वीडियो में यह भी बताया गया है कि देर रात जब अनुपमा बीजी को अंधेरे में छिपकर सूखी रोटी खाते देखेगी तो वह जाकर उनसे सवाल करेगी। वह बीजी से पूछेगी- घर में इतना सारा खाना बना है, आप ये क्या खा रही हैं?

टीना के साथ भी वैसा ही बर्ताव करेगी अनु

बीजी के पास कोई जवाब नहीं होगा। उनकी आंखों में बस आंसू होंगे जिन्हें देखकर अनुपमा की भी आंखें नम हो जाएंगी। अनुपमा दहाड़ती हुई ड्रॉइंग रूम में पहुंचेगी और पूछेगी- यह क्या है टीना? अनुपमा की बातें सुनकर टीना डरी और खबराई हुई टीना परेशान हो जाएगी। क्योंकि उसकी पोल अनुपमा के सामने खुल चुकी है। गॉसिप गलियारों की मानें तो अब अनुपमा टीना को वही खाना खिलाएगी जो वह अभी तक बीजी को खिला रही थी। इतना ही नहीं, वक्त के साथ टीना का बेटा भी अपनी मां के साथ वैसा ही बर्ताव करना शुरू कर देगा जैसा वो अपनी सास के साथ अभी तक कर रही थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN