Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/21/1200x900/Spoiler_Anupkjkj_1771671839029_1771671843161.jpgAnupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में आगे महाशिवरात्रि स्पेशल एपिसोड आने वाला है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में आगे कहानी क्या करवट लेने वाली है? जानिए।
Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अगला एपिसोड महाशिवरात्रि के नाम रहेगा। अनुपमा और हंसमुख शाह के अलावा परिवार के बाकी सदस्य मंदिर जाकर महाशिवरात्रि मनाते नजर आ रहे हैं। नए स्पॉयलर वीडियो में अनुपमा को शिवलिंग का अभिषेक करते दिखाया गया है और बापूजी समेत बाकी सभी लोग पीछे खड़े हुए हैं। लेकिन इसी दौरान अनुपमा पर महादेव की कृपा होगी और उसे मंदिर के बाहर कुछ ऐसा नजर आएगा, जिस पर उसे यकीन नहीं होगा।
स्पॉयलर वीडियो में दिखाई गई ये झलकियां
अनुपमा को पूजा के दौरान मंदिर के बाहर दिवाकर अपने परिवार के साथ जाता नजर आएगा। उसके साथ उसकी पत्नी और बेटा होगा, अनुपमा को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, वह जाकर आगे देखना चाहेगी लेकिन बापूजी किसी काम से उसे दूसरी तरफ चलने को कहेंगे। मालूम हो कि अनुपमा की बेटी पाखी दिवाकर से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। दिवाकर अनुपमा की पत्नी को बेवकूफ बना रहा है और उससे पैसे लूट रहा है। यह वही दिवाकर है जिसने राही पर बुरी नजर रखी थी, अब वह पाखी से शादी करके उसके साथ गलत करना चाहता है, ताकि अनुपमा से बदला ले सके। लेकिन क्या वह ऐसा कर पाएगा?
अनुपमा के लिए यह होगी सबसे बड़ी चुनौती
गॉसिप गलियारों की मानें तो अनुपमा को महाशिवरात्रि के एपिसोड में इस सच का पता चल जाएगा। लेकिन उसके लिए बड़ी चुनौती होगी अपनी बेटी पाखी को यह समझाना कि दिवाकर उसके साथ गलत कर रहा है। वह कोई दूध का धुला नहीं है। सीरियल में हंसमुख के दोस्त की कहानी खत्म होने के बाद माना जा रहा है कि दिवाकर और पाखी के रिश्ते की कहानी मेनस्ट्रीम हो जाएगी।
अनुपमा सीरियल में अभी क्या चल रहा है?
इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में आगे चीजें किस तरह आगे बढे़ंगी? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही आगे मिलेगा। टीआरपी टॉपर सीरियल की कहानी की बात करें तो अनुपमा अभी हंसमुख शाह के दोस्त रवींद्र की मदद कर रही है। वही रवींद्र जिसे उसके बच्चों ने घर से निकाल फेंका है। रवींद्र की पत्नी को रवींद्र के छोटे बेटे ने नौकरानी बनाकर रखा हुआ है। हालिया एपिसोड में दिखाया गया है कि बापूजी की खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि वह खुद अपने दोस्त की मुश्किलें कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। शो में आगे आपको कौन से ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


