Source :- LIVE HINDUSTAN
भाई के साथ हर बहन का रिश्ता दोस्ती और प्यार वाला होता है, जिससे आप कुछ भी कह सकते हो और उनकी सुन सकते हैं। भाई-बहन का रिश्ता अटूट होता है, वो लड़की की शादी के बाद भी वैसा ही रहता है। अगर आपका भाई भी आपके लिए स्पेशल है, तो ये शायरियां उन्हें बर्दर्स डे पर लिखकर भेज दें।
भाई-बहन का रिश्ता अटूट माना जाता है, जिसमें प्यार, तकरार, नोक-झोंक सबकुछ होता है। लेकिन बहन पर जब भी मुसीबत आती है, तो सबसे पहले भाई ही खड़ा होता है। भाई के साथ कभी न टूटने वाले रिश्ते के लिए कुछ प्यार भरी शायरियां हैं, जो उन्हें आपको जरूर भेजनी चाहिए। 24 मई को ब्रदर्स डे मनाया जाएगा, आप चाहें तो उस दिन इन प्यारी शायरियों को भेज सकते हैं। तो चलिए देर किस बात की इन शायरियों को पढ़िए।
1- तेरे जैसा भाई कोई नहीं इस जहां में,
तेरा प्यार बसता है मेरी दुआओं में,
तेरे बिना सब अधूरा लगे,
तू ही तो है सुकून मेरी राहों में।
2- भाई तू है तो सब आसान है,
तेरी बातें दिल की पहचान हैं,
तेरे बिना क्या मतलब जिंदगी का,
तू है तो हर पल शान है।
3- भाई, तू मेरे दिल की जान है,
तेरे बिना सब वीरान है,
तेरा साथ मिले तो डर नहीं,
तू ही तो मेरी पहचान है।
4- तेरी परछाई में ही मुझे सुकून मिलता है,
तेरे बिना हर रास्ता अधूरा लगता है,
भाई तू मेरा सबसे बड़ा साथी है।
5- भाई की मुस्कान में बहन की खुशी,
बहन की दुआओं में भाई की जिंदगी,
ये रिश्ता है अनमोल रतन,
हर दिल में बसती है इसकी बंदगी।
6- भाई तेरे साथ से हर रास्ता आसान लगता है,
तेरा होना ही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान लगता है।
7- दुनिया चाहे जितना बदल जाए वक्त के साथ,
भाई का प्यार हमेशा वैसा ही रहता है।
8- मेरी हर छोटी जीत पर जो सबसे ज्यादा खुश होता है,
वो मेरा भाई ही होता है।
9- भाई सिर्फ रिश्ते का नाम नहीं होता,
ये तो जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा होता है।
10- किस्मत वालों को ही मिलता है ऐसा भाई,
जो हर हाल में अपनेपन का एहसास दिलाए।
11- मेरी ताकत, मेरी पहचान और मेरा गुरूर है भाई,
मेरे हर अच्छे वक्त की वजह जरूर है भाई।
12- भाई की रक्षा, बहन की दुआ,
दोनों के दिलों में बसता खुदा,
ये रिश्ता है सबसे निराला,
प्यार से भरा, सच्चा और प्यारा।
13- भाई के बिना अधूरी जिन्दगी लगती है,
हर मुस्कान में उसकी कमी दिखती है,
वो सिर्फ रिश्ता नहीं, एहसास है,
जिसमें मोहब्बत की ख़ुशबू बसती है।
14- तेरे बिना कोई तस्सली नहीं मिलती,
तेरे जैसा भाई कोई नहीं दिखती,
तेरी हंसी से ही तो रौनक है जिंदगी में,
तेरी यादों से दिल हरदम खिलती।
15- तेरी हर सलाह ने राह दिखाई,
तेरे शब्दों में सच्चाई पाई,
बड़े भाई तू ही तो वो शख्स है,
जिसने हर मुश्किल में मुस्कान लाई।
16- भाई तू सिर्फ परिवार की पहचान नहीं,
मेरी हिम्मत और मेरा अभिमान भी है।
तेरे बिना अधूरी सी लगती है जिंदगी,
क्योंकि तू ही मेरी मुस्कान की वजह भी है।
17- भाई का रिश्ता बड़ा खास होता है,
हर दुख में भी पास होता है।
चाहे दूरियां कितनी भी आ जाएं,
फिर भी दिल हमेशा साथ होता है।
18- ना दौलत चाहिए, ना कोई शान चाहिए,
मुझे बस भाई तेरा साथ चाहिए।
तेरे होने से ही जिंदगी खूबसूरत लगती है,
हर जन्म में तेरा ही प्यार चाहिए।
19- भाई तू घर की वो दीवार है,
जो हर मुसीबत में मजबूत खड़ा है।
तेरे रहते डर नहीं लगता किसी बात का,
क्योंकि तू ही मेरा सबसे बड़ा सहारा है।
20- जिंदगी की राह में सबसे प्यारा रिश्ता है भाई,
हर खुशी में शामिल सबसे अपना है भाई।
रब से बस यही दुआ हर बार करता हूं,
हर जन्म में मुझे तेरा साथ मिले भाई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


