Source :- LIVE HINDUSTAN
भाई-बहन का रिश्ता सबसे प्यारा और अटूट होता है, इसमें प्यार के साथ तकरार भी होती है। अगर आप भी अपने भाई से प्यार जताना चाहती हैं, तो ये चुनिंदा शायरियां उन्हें लिखकर भेज दें।
भाई-बहन का रिश्ता सबसे प्यारा और अटूट होता है। इस रिश्ते में कोई नाप-तौल या फिर शर्त नहीं होती, बस प्यार और नोक-झोंक से भरा होता है। बचपन में जिस भाई के साथ हमने खिलौने खेलें, उसी से एक दिन दूर होना पड़ता है लेकिन रिश्ते में दूरी और प्यार में कमी कभी नहीं आती। अगर आप भी अपने भाई से खूब सारा प्यार करती हैं और उनके प्रति अपना प्यार जाहिर करना चाहती हैं, तो सोशल मीडिया पर भाई की फोटो के साथ प्यारी सी शायरी लिखकर भेज दें। इसे पढ़ते ही भाई की आंखें नम हो जाएंगी।
1- भाई तू मेरा वो अनमोल हीरा है
जिसकी कीमत मेरे सिवा कोई नही जानता।
2- हर तरफ चाहे तन्हाई रहे
बस हर मुश्किल मेंमेरे साथ खड़े मेरे भाई रहे।
3- जिसके प्यार में है सागर से भी ज्यादा गहराई
वो और कोई नहीं वो है मेरा प्यारा भाई।
4- कदम-कदम पर साथ निभाते हो तुम,
हर पल को खास बनाते हो तुम।
बड़े भाई हो तुम हमारे,
जीवन में खुशियों के फूल खिलाते हो तुम।
5- दुआ है रब से वह शाम कभी ना आए
जब भाई दूर मुझसे हो जाए।
6- लोग डरकर बॉडीगार्ड रखते हैं
और हम अपना भाई रखते हैं।
7- जब भी टूटता हूं तो सहारे नहीं उम्मीद देता है
वह मेरा भाई है जो हर बात पर नई सीख देता है।
8- तू मेरी परछाई तो पहचान है मेरी,
सुन मेरे भाई तू जान है मेरी।
9- फिक्र है हर पल उसे मेरी
पर सामने कभी बताया नहीं
प्यार तो करता है बहुत मुझसे
पर कभी सामने जताया नहीं।
10- भाई अगर तू नहीं तो मेरी सांसे भी बेकार है
क्योंकि तू ही मेरा संसार तू ही मेरा यार है।
11- टूटते तारे सा होता है भाई
कुछ भी मांगलो मिल जाता है।
12- यह धागा नहीं दिल का रिश्ता है
हर बहन के लिए उसका भाई ही एक फरिश्ता है।
13- भाई तेरे मेरे रिश्ते में मोहब्बत इतनी गहरी हो,
जब जाने का वक़्त तेरा आए तो मौत मेरी हो।
14- ऐ रब मेरी दुआओं का इतना तो असर रहे,
मेरे भाई के चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहे।
15- भाई का प्यार सबसे अनमोल होता है,
उसके बिना हर सफर अधूरा लगता है।
16- गुस्सा करके भी प्यार जताते,
बड़े भाई ऐसे ही मन को लुभाते।
17- हजारों लड़ाइयां होने पर भी प्यार सबसे ज्यादा होता है,
भाई का रिश्ता इस दुनिया में सबसे प्यारा होता है।
18- मेरा भाई मेरा यार है,
और जिसके पास सच्चा यार है,
उसके पास सारा संसार है।
19- मेरी ताकत मेरा वो सहारा है,
भाई तू मुझे जान से भी प्यारा है।
20- पास नहीं तो क्या हुआ,
मेरा भाई मेरे दिल के करीब है।
21- दिल के प्यार को कभी जताया नहीं,
भाई तू मेरी जान है तुझको कभी बताया नहीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



